रिलायंस के प्राइम ऑफर को सब्स्क्राइब करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. 31 मार्च तक 99 रुपए में प्राइम ऑफर लिया जा सकता है.
हालांकि कुछ टेलिकॉम एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलायंस जियो के प्राइम ऑफर के लिए डेडलाइन को आगे बढ़ाया जा सकता है.
टेलिअनालिसिस का मानना है कि रिलांयस जियो अपने इस ऑफर आगे तक के लिए बढ़ा सकता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राइम ऑफर से जोड़ा जा सके.
1 मार्च को लांच हुए इस ऑफर के तहत अब तक 2.70 करोड़ ग्राहकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है.
रिलायंस जियो के डाटा प्लान
प्लान (रु) | जियो प्राइम प्रीपेड | जियो प्राइम पोस्टपेड | नॉन-प्राइम प्रीपेड | नॉन-प्राइम पोस्टपेड | लिमिट |
19 | 200एमबी | अनुपलब्ध | 100एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
49 | 600एमबी | अनुपलब्ध | 300एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
96 | 7जीबी | अनुपलब्ध | 600MB | अनुपलब्ध | 1जीबी डेली (प्राइम) |
149 | 2जीबी | अनुपलब्ध | 1जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
303 | 28जीबी | 30जीबी | 2.5जीबी | 2.5जीबी | 1जीबी डेली (प्राइम) |
499 | 56जीबी | 60जीबी | 5जीबी | 5जीबी | 2जीबी डेली (प्राइम) |
999 | 60जीबी | 60जीबी | 12.5जीबी | 12.5जीबी | नहीं |
1,999 | 125जीबी | अनुपलब्ध | 30जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
4,999 | 350जीबी | अनुपलब्ध | 100जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
9,999 | 750जीबी | अनुपलब्ध | 200जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
रिलायंस जियो ने पिछले सप्ताह जियो प्राइम मेंबरशिप सबस्क्रिप्शन प्लान (Jio Prime Subscription Plan) पेश किया था. फिलहाल जियो के 10 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं.
कैसे बने जियो प्राइम मेंबर
1 मार्च से 31 मार्च के बीच अपने माइजियो (MyJio) ऐप या जियोडॉटकॉम (jio.com) पर जाकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल स्टोर या किसी अन्य जियो पार्टनर स्टोर पर जाकर भी प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है.
(डिसक्लोजर: फ़र्स्टपोस्ट हिंदी नेटवर्क 18 का हिस्सा है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है)