रिलायंस जियो के नए डाटा प्लान आ गए हैं. इसमें प्राइम मेंबरशिप के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ-साथ नॉन-प्राइम सदस्यों के लिए भी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान जारी किए गए हैं.
प्राइम मेंबरशिप के लिए एक बार 99 रुपए का सबस्क्रिप्शन लेना होगा. यह सर्विस 31 मार्च तक ली जा सकती है. इसके बाद जियो ने कई नए डाटा प्लान जारी किए हैं. इनमें सभी में वॉइस कॉलिंग फ्री रखी गई है. इनमें 19, 49, 96, 149, 303, 499, 999, 1999, 4999 और 9,999 रुपए के प्लान जारी किए गए हैं.
रिलायंस जियो के डाटा प्लान
प्लान (रु) | जियो प्राइम प्रीपेड | जियो प्राइम पोस्टपेड | नॉन-प्राइम प्रीपेड | नॉन-प्राइम पोस्टपेड | लिमिट |
19 | 200एमबी | अनुपलब्ध | 100एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
49 | 600एमबी | अनुपलब्ध | 300एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
96 | 7जीबी | अनुपलब्ध | 600MB | अनुपलब्ध | 1जीबी डेली (प्राइम) |
149 | 2जीबी | अनुपलब्ध | 1जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
303 | 28जीबी | 30जीबी | 2.5जीबी | 2.5जीबी | 1जीबी डेली (प्राइम) |
499 | 56जीबी | 60जीबी | 5जीबी | 5जीबी | 2जीबी डेली (प्राइम) |
999 | 60जीबी | 60जीबी | 12.5जीबी | 12.5जीबी | नहीं |
1,999 | 125जीबी | अनुपलब्ध | 30जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
4,999 | 350जीबी | अनुपलब्ध | 100जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
9,999 | 750जीबी | अनुपलब्ध | 200जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
(डिसक्लोजर: फ़र्स्टपोस्ट हिंदी नेटवर्क 18 का हिस्सा है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है)