view all

Tis The Season: गूगल डूडल ने गाए क्रिसमस कैरल्स

गूगल ने क्रिसमस कैरल्स के लिए मशहूर दिस इज द सीजन अलबम को याद किया है.

Tulika Kushwaha

क्रिसमस में बस दो दिन बाकी रह गए हैं. क्रिसमस की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं. गिफ्ट्स, डेकोरेशन, क्रिसमस ट्री, ढेर सारी डिशेज और सैंटा क्लॉज कितना कुछ है साथ ही एक और खास चीज है क्रिसमस कैरोल्स.

गूगल भी क्रिसमस के पूरे मूड में आ गया है और डूडल भी क्रिसमस के रंग में रंग गया है.


गूगल ने 23 दिसंबर को अपने डूडल के जरिए लोगों को सीजन का शुभकामनाएं दी हैं. गूगल के नए एनिमेटेड डूडल में इसके अक्षर मशहूर क्रिसमस कैरल 'Tis The Season (टिस द सीजन) गाते दिख रहे हैं.

टिस द सीजन (दिस इज द सीजन) साल 1862 में  लिखे गए डेक द हॉल्स कैरल की लाइन है.

2001 में मशहूर एलबम इट इज द सीजन आया था. इसे विंस जिल और ऑलिविया न्यूटन जॉन ने ये कैरल्स ब्रैडफोर्ड सिंगर्स और लंदन सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ मिलकर गाया था. इसे हॉलमार्क एंटरटेनमेंट के इस एलबम में पुराने कैरल्स को नई धुनें दी गईं थीं.

इस अलबम के कुछ कैरल्स जैसे (देयर इज नो प्लेस लाइक) होम फॉर द हॉलीडे, अ साइलेंट नाइट और अ लिटिल टाउन ऑफ बेथलहम के नए वर्जन लोगों के फेवरेट हैं.