view all

Highlights CWG 2018, Hockey (men), Semifinal, IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को 3-2 से दी मात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल का विजेता फाइनल में प्रवेश कर जाएगा

FP Staff
16:37 (IST)

भारत 10 पेनल्टी शॉट में सिर्फ एक ही गोल कर पाई. भारत कई अहम मौकों पर गोल करने से चूकी 

16:35 (IST)

भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 3-2 से हारी, लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने से चूकी 

16:33 (IST)

भारत के गोल कीपर बाहर है औऱ हरमनप्रीत एक्सट्रा के तौर पर मैदन पर है

16:32 (IST)

56वें मिनट में भारत का गोल, पेनल्टी कॉर्नर मिला था भारत को हरमनप्रीत का ड्रैग फिल्क और गोल. बारत ेन लीड कम की 

16:27 (IST)

55वें भारत को पेनल्टी कॉर्नर, मार्कस का अच्छा सेव और भारत के साथ गोल करने का एक और मौका छूटा

16:23 (IST)

न्यूजीलैंड की टीम मिड फील्ड में पास करके वक्त जाया करने में लगी है गेंद को अपने सर्कल के अंदर आने नहीं दे रही है

16:17 (IST)

आखिरी क्वार्टर का खेल शुरू हुआ, भारत को किसी तरह दो गोल की लीड को कम करना होगा ताकि वह फाइनल में जगह बना सके 

16:14 (IST)

तीसरा क्वार्टर खत्म हुआ, भारत अब भी 1-3 से पीछे है

16:13 (IST)

भारत को मैच का छठा पेनल्टी कॉर्नर, रोहिदास ने कोशिश की लेकिन अच्छाडिफेंस कीवी गोलकीपर का भारत ने अपना छठा मौका भी खोया

16:11 (IST)

42वें मिनट में  भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला  लेकिन भारत फिर नाकाम रहा 

16:08 (IST)

न्यूजीलैंड को री-पेनल्टी कॉर्नर, मार्कस ने आगे आकर शॉट खेला और श्रीजेश रोक नहीं पाए  इसे गोल में बदला और एक बार फिर न्यूजीलैंड ने दो गोलों की बढ़त बनाई 

16:07 (IST)

न्यूजीलैंड को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर , भारत ने वीडियो रेफरल लिया लेकिन फैसला न्यूजीलैंड के पक्ष में और भारत ने रेफरल खोया

15:59 (IST)

भारत के पास एक और मौका था गोल करने का, चिंगलसेना ने सुनील के पास को ढंग से ट्रेप नहीं किया और गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम  

15:59 (IST)

भारत के पास एक और मौका था गोल करने का, चिंगलसेना ने सुनील के पास को ढंग से ट्रेप नहीं किया और गोल करने में नाकाम रही भारतीय टीम  

15:56 (IST)

34वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, भारत मौका भुना नहीं पाया लेकिन री-पेनल्टी कॉर्नर मिला भारत को , इस पर न्यूजीलैंड ने वीडियो रेफरल लिया और फैसला न्यूजीलैंड के पक्ष में

15:54 (IST)

न्यूजीलैंड के कैन रसेल चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं, साथ ही चैरिट को ग्रीन कार्ड मिला है औऱ वो भी मैदान से बाहर

15:48 (IST)

भारतीय डिफेंस ने पहले हाफ में काफी गलतिया जिसका खामियाजा उन्हें गोल के तौर पर भुगतना पड़ा. भारत की कोशिश होगी दूसरे हाफ में डिफेंस को मजबूत करके न्यूजीलैंड को रोके ताकि वह लीड ना बना सके

15:44 (IST)

हाफ टाइम से कुछ सेकंड पहले ही भारत ने गोल करके न्यूजीलैंड की लीड को कम किया. 

स्कोर हाफ टाइम- न्यूजीलैंड 2-1 से आगे

15:42 (IST)

29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, हरमनप्रीत ने पूरा फायदा उठाकर इसे गोल में बदला और भारत  की एक तरह से मैच में वापसी हो गई है.

15:40 (IST)

भारत को पेनल्टी कॉर्नर, सुमित को लगे धक्के की वजह से साथ ही कीवी कप्तान को येलो कार्ड दिया

15:33 (IST)

भारत ने न्यूजीलैंड को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर वीडियो रेफरल लिया भारत ने और फैसला भारत के पक्ष में. 

15:31 (IST)

23वें मिनट में  न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर, श्रीजेश ने अच्छा डिफेंस किया और फिर वरूण कुमार ने बॉल को ट्रेप करके बॉल को सर्कल से बाहर पहुंचाया

15:28 (IST)

भारतीय टीम दोनों छोर से अटैक करने की कोशिश कर रही है पर गोल का मौका नहीं बना पा रही है. कीवी डिफेंडर लगातार उन्हें मौका बनाने से रोक रहे हैं

15:20 (IST)

13वें मिनट में दूसरा गोल, न्यूजीलैंंड की टीम ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल की लीड हासिल की. स्टीफंस ने न्यूजीलैंड के लिए असान गोल किया, चार न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच अकेले भारतीय डिफेंडर रोक  नहीं पाए  और भारत 2-0 से पीछे

15:11 (IST)

न्यूजीलैंड का पहला गोल, पहले ही क्वार्टर में इग्लिस ने गोल किया और  न्यूजीलैंड ने लीड हासिल की. गोल के आगे आ गए थे श्रीजेश और इग्लिस ने राइट पोस्ट की ओऱ गोल किया 

15:08 (IST)

चौथे मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्ऩर, हरमनप्रीत सिंह ने कोशिश की लेकिन गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया और डिफेंडरों ने अच्छा रिबाउंड करके गोल की बचाव किया 

15:01 (IST)

15:01 (IST)

दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं, थोड़ी देर में मुकाबला शुरू हो जाएगा

14:55 (IST)

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय पुरुष टीम का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा

14:53 (IST)

नमस्कार फर्स्टपोस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है 

भारत शुक्रवार को कॉमनवेल्थ खेलों के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा.  भारत ने लीग में टॉप स्थान हासिल किया जिससे उसका मुकाबला दूसरे पूल की दूसरे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा.

वरूण कुमार और मनदीप सिंह के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड पर 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज करके कॉमनवेल्थ की हॉकी प्रतियोगिता के पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल किया.


वरूण कुमार ने 59 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-3 से बराबर किया जबकि मनदीप सिंह ने 60 वें मिनट में विजयी गोल दागा. रूपिंदर पाल सिंह (51 वें मिनट ) और मनप्रीत सिंह (33 वें मिनट ) भारत की तरफ से अन्य गोल स्कोरर थ.। इंग्लैंड के लिए डेविड कोंडोन (17 वें ), लियाम अन्सेल (52 वें ) और सैम वार्ड (56 वें मिनट ) ने गोल किए.

भारत के अंतिम लीग मैच से उसके सेमीफाइनल के प्रतिद्वंद्वी का फैसला भी तय हो गया. भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जबकि इंग्लैंड का सामना मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा.