view all

Highlights, Hockey (men's) India vs Sri lanka: भारत ने 20-0 से श्रीलंका को दी मात

भारतीय पुरुष टीम अपने आखिरी लीग मैच में आज श्रीलंका का सामना कर रही है

FP Staff
16:26 (IST)

भारतीय टीम अब  30 अगस्त को अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी

16:23 (IST)

भारत ने श्रीलंका पर एकतरफा जीत हासिल की. श्रीलंका पूरे मैच में भारतीय सर्कल के अंदर तक नहीं आ सकी. भारत ने गोल पर 46 शॉट लिए जिसमें से उन्होंने 20 को गोल में बदला. इन 20 गोल में से 12 गोल ओपन प्ले से हुए. भारत को 16 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से भारत सात को गोल में बदलने में कामयाब रही. मैच का एकलौता पेनल्टी स्ट्रोक भारत को मैच के दूसरे ही मिनट में मिला जिससे भारत ने पहला गोल किया.   

16:18 (IST)

आखिरी मिनट में मनदीप सिंह के गोल से स्कोर को 20-0 कर दिया

16:12 (IST)

58वें मिनट में रूपिंदर ने बॉल को सर्कल के अंदर पास किया और ललित ने आसान डिफलेक्ट के साथ गोल किया और भारत अब 19-0 से आगे है

16:07 (IST)

54वें मिनट में दिलप्रीत के गोल ने भारत को 17-0 के स्कोर तक पहुंचा दिया है, भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ भी इसी स्कोर लाइन पर जीत हासिल की थी

16:05 (IST)

53वें मिनट में रूपिंदर सिंह ने गोल किया और भारत का 16वां गोल

16:04 (IST)

भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर, और वही कहानी दोहराई गई, रुपिंदर सिंह बॉल पर सटीक ड्रैग फ्लिक किया और भारत का 15वां गोल

15:57 (IST)

50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन 18 साल के विवेक सागर उसे गोल में नहीं बदल सके

15:48 (IST)

44वें मिनट में भारत के लिए मनदीप सिंह ने 14वां गोल दागा. रूपिंदर सिंह गेंद को सर्कल के अंदर गए और उनके शॉट को डाइव लगाकर मनदीप सिंह ने गोल दागा,  अब तीन क्वार्टर के बाद भारत 14-0 से आगे है

15:48 (IST)

44वें मिनट में भारत के लिए मनदीप सिंह ने 14वां गोल दागा और अब तीन क्वार्टर के बाद भारत 14-0 से आगे है

15:46 (IST)

43वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और एक बार फिर भारत की ओर से आकाशदीप ने गोल किया, भारत को 13वां गोल

15:42 (IST)

38वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, इस बार रूपिंदर सिंह ने सटीक शॉट खेला जिसे रोहिदास ने नेट में डालकर भारत के लिए 12वां गोल किया

15:35 (IST)

35वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, मनदीप सिंह ने इस बार ड्रग फ्लिक खेली और 11वां गोल भारत के लिए

15:32 (IST)

33वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार हरमनप्रीत ने शॉट केला, श्रींकाई डिफेंडरों को लगा कि शॉट वाइड है लेकिन इस शॉट को मनदीप सिंह ने डिफ्लेक्ट किया और भारत का 11वां गोल

15:30 (IST)

32वें मिनट में ललित ने सर्कल के अंदर शॉट खेला, एक बार फिर आकाशदीप ने डिफ्लेक्ट किया और बैक गोल किया. भारत का नौवां गोल

15:28 (IST)

31वें मिनट में भारत के युवा खिलाड़ी विवेक सागर ने भारत के लिए आठवां गोल किया 

15:23 (IST)

पहले हाफ में भारतीय टीम पूरी चरह हावी दिखाई दी है. भारत की ओर से आकाशदीप ने पांच गोल किए हैं. श्रीलंका भारत के सर्कल में अंदर जाने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही है. भारत को पेनल्टी मिले जिसका उन्होंने फायदा उठाया

15:23 (IST)

पहले हाफ में भारतीय टीम पूरी चरह हावी दिखाई दी है. भारत की ओर से आकाशदीप ने पांच गोल किए हैं. श्रीलंका भारत के सर्कल में अंदर जाने के लिए भी संघर्ष करती नजर आ रही है

15:17 (IST)

भारतीय टीम गोल सात गोल की लीड होने के बावजूद हर मौके को भूनाने में लगी है, वहीं श्रीलंका की टीम भारतीय सर्कल तक पहुंचने में भी संघर्ष कर रही है

15:12 (IST)

भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर, इस बार चिगलेनसेना रिबाउंड को ट्रैप नहीं कर पाए और भारत गोल का मौका चूक गया

15:08 (IST)

भारत को एक और पेनल्टी कॉर्वर, इस बार चिगलेनसेना रिबाउंड को ट्रैप नहीं कर पाए और भारत गोल का मौका चूक गया

15:06 (IST)

भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर, आकाशदीप ने एक बार फिर सटीक डिफलेक्शन के साथ उसे गोल में बदला. चौथा गोल आकाशदीप के लिए और सातवां भारत के लिए

15:04 (IST)

भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर को इस बार हरमनप्रीत कौर ने गोल में बदला और 6-0 से लीड दिलाई टीम को

15:00 (IST)

 भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भारतीय टीम उसे गोल में नहीं बदल पाई

14:57 (IST)

भारत का पांचवां गोल, इस बार मनप्रीत ने सर्कल के अंदर गोल के पास शॉट खेला और आकाशदीप ने सटीक डिफ्लेक्शन के साथ उसे गोल में बदला 

14:53 (IST)

11वे मिनट में आकाशदीप और ललित ने सर्कल के अंदर अच्छा मूव बनाया और भारत का चौथा गोल 

14:52 (IST)

10वें मिनट में भारत का तीसरा गोल, सर्कल के अंदर आकाशदीप को श्रीलंका डिफेंडर ने गलती से पॉजेशन दी और उन्होंने बिना कोई गलती किए इसे गोल में बदला

14:47 (IST)

छठे मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, हरमनप्रीत ने  ड्रैग फ्लिक खेली और हल्की सी डिफ्लेक्शन के साथ नेट के अंदर औऱ भारत का दूसरा गोल

14:44 (IST)

भारत को दूसरे ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिससे रुपिंदर ने आसान गोल में बदल दिया, पहले क्वार्टर की पहली ही मिनट में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है

14:42 (IST)

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन आज वो आखिरी लीग मैच में श्रीलंका का सामना कर रही है

भारतीय पुरुष टीम अपने आखिरी लीग मैच में आज श्रीलंका का सामना कर रही है.

चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पूल मैच में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई.


भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह (पहले मिनट), चिंगलेनसाना सिंह (चौथे मिनट), ललित उपाध्याय (15वें मिनट), मनप्रीत सिंह (49वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (55वें मिनट) ने गोल किए. कोरिया की तरफ से मानजेई जुंग (33वें और 35वें मिनट) और जोंगह्युन जेंग (59वें मिनट) ने गोल दागे.

इस जीत की बदौलत भारत चार मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक जुटाकर पूल ए में शीर्ष पर चल रहा है. गत चैंपियन टीम अब अपने अंतिम पूल मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा. भारतीय टीम ने भले ही पूल में लगातार चौथी जीत दर्ज की होगा लेकिन हरेंद्र सिंह की टीम कोरिया के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई.