view all

Highlights, Hockey (men) India vs South Korea: भारत ने 5-3 से जीता मैच, कोरिया को दी मात

भारतीय पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में आज साउथ कोरिया से मुकाबला कर रही है

FP Staff
18:17 (IST)

भारत को एशियन गेम्स के लीग मैचों में पहली बार कड़ा मुकाबला मिला है. भारत ने अच्छी लीग हासिल की शुरुआत में लेकिन दूसरे क्वार्टर में कोरिया लगभग बराबरी पर आ गई थी लेकिन भारत ने आखिरी मौकों पर गोल करके 5-3 से जीत हासिल की. भारत को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से वह किसी को भी गोल में नहीं बदल पाए वहीं कोरिया ने छह कॉर्नर में से दो को गोल में बदला

18:05 (IST)

आखिरी मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उन्होंने दूसरी बार में उसे गोल में में बदला

18:02 (IST)

57वें मिनट में दिलप्रीत ने लेफ्ट फ्लैंक की ओर से अटैक किया पर साथ नहीं मिला और शॉट बेकार गया

18:00 (IST)

56वें मिनट में रूपिंदर ने सर्कल के अंदर फिल्क शॉट खेला लेकिन वाइड गया शॉट. 

17:58 (IST)

55वें मिनट में भारत का एक और गोल, इस बार आकाशदीप ने सर्कल के अंदर बॉल को ट्रैप किया शिफ्ट होकर रिवर्स हिट किया और भारत के लिए पांचवां गोल

17:49 (IST)

भारत का चौथा गोल, आकाशदीप ने अच्छे रन के बाद मनप्रीत को पास तिया, मनप्रीत ने शानदार खेल दिखाते अच्छा शॉट लिया और गेंद सीधे नेट में. भारत के पास अब भी 2 गोल की लीड 

17:45 (IST)

तीसरे क्वार्टर में कोरिया काफी ज्यादा अटैकिंग खेल दिखा रहे हैं, इसकी उम्मीद नहीं थी भारत को . भारत कोरिया के डिफेंस का तोड़ अब निकाल नहीं पा रहा है

17:40 (IST)

41वें मिनट में भारत की एक और अच्छी कोशिश, लेकिन गोल नहीं हो पाया, आकाशदीप का शॉट गोल के अंदर नहीं जा सका और भारत चूक गया

17:37 (IST)

37वें मिनट में भारत ने गोल किया लेकिन रेफरी ने गोल नहीं दिया, भारत वीडियो रेफरल लेना चाहते थे लेकिन रेफरी ने उन्हें फिर बी गोल देने से माना कर दिया

17:32 (IST)

कोरिया के कप्तान का एक और शानदार गोल, 34वें मिनट में अच्छा मूव बनाया और कोरिया के कप्तान ने श्रीजेश को छकाया और दूसरा गोल दागा

17:28 (IST)

कोरिया का पहला गोल, पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाकर कोरिया ने अंतर कम करने की कोशिश की और इस बार वो कामयाब रहे

17:14 (IST)

पहले हाफ तक भारत ने 3-0 की लीड हासिल कर ली है. हालांकि भारत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकाम रही है. 

17:09 (IST)

27वें मिनट में भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन एक बार फिर भारत नाकाम रहा 

17:03 (IST)

भारतीय डिफेंस इतना मजबूत है कि कोरियन तमाम कोशिशों के बाद भी तोड़ने में नाकाम रही है.

16:57 (IST)

दूसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआती मिनट में गोल दागा, 16वें मिनट में सर्कल के अंदर खड़े ललित ने ऐरियल शॉट को हवा में स्टिक लगाकर डिफ्लेक्ट किया और भारत की तीसरा गोल

16:55 (IST)

14वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो इसे गोल में नहीं बदल सके

16:50 (IST)

11वें मिनट में भारत का अच्छा मूव बनाया, सुनील ने अच्छे रन के साथ बॉल पास की लेकिन स्ट्राइकिंग सर्कल में मनप्रीत बॉल को कंट्रोल नहीं कर पाए और मौका चूक गए

16:47 (IST)

सातवें मिनट में कोरियन टीम ने अच्छा मूव बनाकर सर्कल के अंदर अटैक करने की कोशिश की लेकिन भारतीय डिफेंस को तोड़ नहीं पाए

16:41 (IST)

भारत का एक और शानदार गोल, रूपिंदर के फ्री हिट को चिगलेनसेना ने गेंद को डिफ्लेक्ट किया और गोल में बदला. भारत का दूसरा गोल

16:34 (IST)

भारत की ओर से रूपिंदर सिंह ने पहली ही मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी है

16:32 (IST)

भारतीय पुरुष टीम आज के मुकाबले में कोरिया से मुकाबला कर रही हैं

16:31 (IST)

नमस्कार फर्स्टपोस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

भारतीय पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में आज साउथ कोरिया से मुकाबला करने वाली है. भारत ने अपने पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज की.

गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को जकार्ता एशियन गेम्स की पुरुष हॉकी स्पर्धा में जापान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने अभी तक तीन मैचों में 51 गोल दागे हैं, उसने पूल ए के पिछले मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हांगकांग को 26-0 से शिकस्त दी थी.


उससे पहले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने फैंस को खुशी मानाने का एक और मौका है. भारत ने 82 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है. भारतीय पुरुष हॉकी ने अपने दूसरे मैच में हॉन्गकॉन्ग को 26-0 से मात दी. भारत ने साल 1932 लॉस एंजेलस के ओलिंपिक में अमेरिका को 24-0 से हराया था, आज 82 साल बाद भारत ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है