view all

दीपा कर्माकर की हुई सर्जरी, एशियाई चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी

भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर की रविवार को मुंबई में हुई घुटने की सर्जरी

FP Staff

भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने घुटने की सर्जरी कराई है. इसकी वजह से वह अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी. दीपा ने मुंबई में घुटने की सर्जरी कराई और वह 18 मई से थाइलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी.

दीपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘सभी को हैलो, एक अपडेट है. मैं हाल में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी. इस वजह से सर्जरी कराई. रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है और मैं जल्द ही वापसी करूंगी.’ बीते समय में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उपचार करने वाले डॉक्टर अनंत जोशी की देखरेख में यह सर्जरी हुई.


 

दीपा ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनी थी, जिससे वह सुखिर्यों में आई थीं. वह रियो ओलंपिक खेलों में अपनी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थी. ग्लास्गो 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर सुखिर्यों में आनी वाली दीपा ऐसा करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनी थी.