view all

CWG 2018 : वेटलिफ्टिंग में भारत को दो और मेडल, जानिए कैसा रहा गोल्ड कोस्ट में भारत का दूसरा दिन

आइए जानते हैं कि भारत का गोल्ड कोस्ट में दूसरा दिन कैसा बीता, और किन खिलाड़ियों ने बना रखी है मेडल की उम्मीद

FP Staff

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने दो और मेडल जीते. इसी के साथ भारत के खाते में कुल चार मेडल हो गए. इनमें दो गोल्ड और एक-एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत ने यह सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं. आगे आने वाले दिनों में बाकी की स्पर्धाओं में भी मेडल के लिए मुकाबले होंगे. तो आइए जानते हैं कि भारत का गोल्ड कोस्ट में दूसरा दिन कैसा बीता, और किन खिलाड़ियों ने बना रखी है मेडल की उम्मीद.

जिमनास्टिक्स


स्पर्धा – महिला इंडिविजुअल सबडिविजन 1

खिलाड़ी - प्रणति दास, प्रणति नायक, अरुणा रेड्डी

रिजल्ट - 04:39 क्वालिफिकेशन

बैडमिंटन

स्पर्धा - मिक्स्ड टीम

टीम - भारत बनाम स्कॉटलैंड

रिजल्ट – जीता 5-0 से

बॉक्सिंग

स्पर्धा - पुरुष 91 किग्रा राउंड ऑफ 16

खिलाड़ी - नमन तंवर

रिजल्ट – जीते

स्पर्धा - पुरुष 46-49 किग्रा राउंड ऑफ 16

खिलाड़ी - अमित

रिजल्ट - जीते

हॉकी

स्पर्धा - महिला हॉकी

टीम - भारत बनाम मलेशिया

रिजल्ट - जीत 4-1

लॉन बॉल्स

स्पर्धा - महिला सिंगल्स सेक्शन डी राउंड 3

खिलाड़ी - पिंकी

रिजल्ट - हारी 21-12 से

स्पर्धा - पुरुष ट्रिपल्स सेक्शन ए राउंड 3

टीम - भारत बनाम इंग्लैंड

रिजल्ट - हारे 15-14 से

स्पर्धा - महिला सिंगल्स सेक्शन डी राउंड 4

खिलाड़ी - पिंकी

रिजल्ट - हारी 21-9 से

स्पर्धा - पुरुष पेयर्स सेक्शन डी राउंड 3

टीम - भारत बनाम स्कॉटलैंड

रिजल्ट - हारे 17-12 से

स्पर्धा - महिला फोर्स सेक्शन बी राउंड

टीम - भारत बनाम इंगलैंड

रिजल्ट - जीते 21-9 से

स्पर्धा - पुरुष पेयर्स सेक्शन डी राउंड 4

टीम - भारत बनाम समोआ

रिजल्ट - भारत 26-4 से जीता

साइकलिंग

स्पर्धा - महिला स्प्रिंट क्वालिफाइंग

खिलाड़ी - डी हेरोल्ड, अलीना रेजी

रिजल्ट - क्वालिफाइ

स्पर्धा - महिला 3,000 मीटर इंडिविजुअल क्वालिफाइंग

खिलाड़ी - सोनाली, अमृता रघुनाथ

रिजल्ट - 20वां और 22वां स्थान

स्पर्धा - पुरुष 4,000 मीटर इंडिविजुअल

खिलाड़ी - मंजीत सिंह

रिजल्ट - 24वां स्थान

स्पर्धा - पुरुष कैरिन हीट 1

खिलाड़ी - साहिल कुमार

रिजल्ट - चौथा स्थान

स्पर्धा -  कैरिन हीट 2

खिलाड़ी - सनुराज पी

रिजल्ट - चौथा स्थान

स्पर्धा - कैरिन हीट 3

खिलाड़ी - रंजीत सिंह

रिजल्ट - पांचवां स्थान

स्विमिंग 

स्पर्धा - महिला एस-9 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 1

खिलाड़ी - किरन

रिजल्ट - हारी

वेटलिफ्टिंग

स्पर्धा -  महिला 53 किग्रा

खिलाड़ी - संजीता चानू

रिजल्ट - गोल्ड मेडल जीतीं

स्पर्धा - पुरुष 69 किग्रा

खिलाड़ी - दीपक लाथर

रिजल्ट - ब्रॉन्ज मेडल जीते

स्पर्धा - महिला 58 किग्रा

खिलाड़ी - सरस्वती राउत

रिजल्ट - हारी

स्क्वॉश 

स्पर्धा - पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 16

खिलाड़ी - विक्रम मल्होत्रा

रिजल्ट - हारे 3-1 से

स्पर्धा - महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16

खिलाड़ी - जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल

रिजल्ट - जीती 3-0 से

स्पर्धा - महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16

खिलाड़ी - दीपिका पल्लिकल

रिजल्ट - हारी 3-0 से