view all

CWG 2018: कैसा रहा भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला दिन

भारतीय एथलीटों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने पहले दिन एक गोल्ड और एक सिल्वर सहित कुल दो मेडल जीते

FP Staff

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय एथलीटों ने मिला जुला प्रदर्शन किया. भारत ने पहले दिन वेटलिफ्टिंग में एक गोल्ड और एक सिल्वर सहित कुल दो मेडल जीते. बैडमिंटन मिक्स टीम ने गुरुवार को पहले श्रीलंका को 5-0 से रौंद दिया. जबकि बाद में पाकिस्तान को भी इसी अंतर से पराजित किया. ये रहे पहले दिन के भारतीयों के परिणाम.

स्पर्धा - बैडमिंटन मिक्स टीम


टीम - भारत बनाम श्रीलंका

रिजल्ट – 5-0 से जीता

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका का क्लीन स्वीप कर दिया. मिक्स टीम इवेंट में भारतीय बैडमिंटन टीम ने श्रीलंकाई टीम को 5-0 से हरा दिया.

स्पर्धा - हॉकी महिला पूल 'ए'

टीम - भारत बनाम वेल्स

रिजल्ट – 3-2 से हारा

भारतीय हॉकी टीम पहली बार वेल्स से हारी है. वेल्स ने 3-2 से भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया.

स्पर्धा - वेटलिफ्टिंग (पुरुष 56 किग्रा)

खिलाड़ी - गुरूराजा

रिजल्ट - सिल्वर मेडल जीता                                                                    भारतीय वेटलिफ्टर गुरूराजा ने कुल 249 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता और इसी के साथ भारत ने 21वें कॉमनवेल्थ खेलों की मेडल टैली में अपना खाता खोला.

स्पर्धा - वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)

खिलाड़ी  - मीराबाई चानू

रिजल्ट – गोल्ड मेडल जीता                                                                     भारत को 21वें कॉमनवेल्थ खेलों का पहला गोल्ड मेडल भी वेटलिफ्टिंग में मिला. मीराबाई चानू ने कुल 196 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

स्पर्धा - लॉन बॉल्स

खिलाड़ी  - पिंकी

रिजल्ट - न्यूजीलैंड से 20-16 से हारीं

स्पर्धा - पुरुष ट्रिपल सेक्शन ए- राउंड 1

टीम - भारतीय टीम

रिजल्ट - वेल्स से 23-9 से हारे

स्पर्धा - टेबल टेनिस (महिला टीम ग्रुप 2)

टीम - भारतीय टीम

रिजल्ट - जीता

स्पर्धा - स्विमिंग पुरुष 50 मीटर हीट 5

खिलाड़ी  - सजन प्रकाश, वीरधवल खडे

रिजल्ट - 5वें और 7वें स्थान पर रहे

स्पर्धा - स्विमिंग पुरुष 100 मीटर हीट 1

खिलाड़ी - श्रीहरी नटराज

रिजल्ट - 5वें स्थान

स्पर्धा - स्कवॉश (पुरुष राउंड ऑफ 64)

खिलाड़ी - हरिंदर पाल संधू

रिजल्ट - जीते

स्पर्धा - साइकिलिंग महिला 4000 मीटर क्वालिफाइंग

खिलाड़ी  -भारतीय टीम

रिजल्ट - 7वां स्थान

स्पर्धा - स्कवॉश (पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 64)

खिलाड़ी - विक्रम मल्होत्रा

रिजल्ट - जीते 3-0 से

स्पर्धा - लॉउन बॉल महिला फोर्स सेक्शन बी राउंड 1

खिलाड़ी - भारतीय टीम

रिजल्ट - जीती 18-10 से

स्पर्धा - साइकिलिंग महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग

खिलाड़ी - भारतीय टीम

रिजल्ट - 6वां स्थान

स्पर्धा - साइकिलिंग पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग

खिलाड़ी - भारतीय टीम

रिजल्ट - 7वां स्थान

स्पर्धा - स्कवॉश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी - सौरव

रिजल्ट - हारे 3-2 से

स्पर्धा - बास्केटबॉल महिला

टीम - भारत बनाम जमैका

रिजल्ट - हारे 66-57 से

स्पर्धा - वेटलिफ्टिंग 62 किग्रा

खिलाड़ी - राजा एम

रिजल्ट - 6वां स्थान

स्पर्धा - स्कवॉश महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी - जोशना चिनप्पा

रिजल्ट - 3-0

स्पर्धा - स्कवॉश महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी - दीपिका पल्लीकल

रिजल्ट - 3-0

स्पर्धा - लॉन बॉल महिला फोर्स सेक्शन बी राउंड 2

टीम - भारतीय टीम

रिजल्ट - माल्टा से 20-15 से हारे

स्पर्धा - लॉन बॉल पुरुष पेयर्स सेक्शन डी राउंड 2

टीम - भारत बनाम नीयू

रिजल्ट - नीयू से 29-6 से जीते

स्पर्धा - बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट

टीम - भारत बनाम पाकिस्तान

रिजल्ट - 5-0 से जीता

स्पर्धा - स्कवॉश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी - विक्रम मल्होत्रा

रिजल्ट - 0-3 से हारे

स्पर्धा - बॉक्सिंग पुरुष 69 किग्रा राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी - मनोज कुमार

रिजल्ट - जीते

स्पर्धा - स्कवॉश पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 32

खिलाड़ी- हरिंदर पाल संधू

रिजल्ट - हारे 0-3

स्पर्धा - बास्केटबॉल पुरुष पूल बी

खिलाड़ी -भारत बनाम कैमरून

रिजल्ट - 96-87 से हारे