view all

Asian Games 2018, Schedule: 36 खेलों में चुनौती देने उतरेंगे 572 भारतीय, जानिए खेलों का पूरा शेड्यूल

18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में भारत के 572 खिलाड़ी 36 खेलों में चुनौती पेश करने वाले हैं

FP Staff

मेडल की उम्मीद में भारत के 572 खिलाड़ी 18 अगस्त से 18वें एशियन गेम्स में भारतीय चुनौती पेश करेंगे. भारत इस बार लगभग 800 लोगों का दल भेज रहा है जिसमें 572 खिलाड़ी शामिल हैं जो 36 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारत ने साल 2014 में हुए एशियन गेम्स 11 गोल्ड, नौ सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल मिलाकर कुल 57 मेडल अपने नाम किए थे. खिलाड़ी इस बार प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद के साथ उतरेंगे. 18 अगस्त से शुरू होने वाले खेलों में उद्घाटन समारोह के लिए स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चौपड़ा को भारतीय कंटिन्जेंट का ध्वज वाहक चुना गया है. पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह 2014 एशियन गेम्स में भारत के ध्वजवाहक थे. भारत 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहा है, जानिए सभी खेलों का पूरा शेड्यूल

खेलों का पूरा शेड्यूल 


अर्चरी - 18 अगस्त से 28 अगस्त

एथलेटिक्स - 25 अगस्त से 30 अगस्त

बैडमिंटन - 19 अगस्त से 28 अगस्त

बॉलिंग - 22 अगस्त से 27 अगस्त

बॉक्सिंग - 24 अगस्त से एक सितंबर

केनोइ कयाक (स्लेलोम) - 21 अगस्त से 23 अगस्त

केनोई कयाक स्प्रिंट - 25 अगस्त से एक सितंबर

साइकलिंग - 20 अगस्त से 31 अगस्त

इक्वेस्ट्रीयन- 20 अगस्त से 30 अगस्त

फेंसिंग - 19 अगस्त से 24 अगस्त

जिम्नास्टिक - 20 अगस्त से 28 अगस्त

गोल्फ - 23 अगस्त से 26 अगस्त

हैंडबॉल - 20 अगस्त से 31 अगस्त

हॉकी - 19 अगस्त से एक सितंबर

जूडो- 29 अगस्त से एक सितंबर

कबड्डी - 19 अगस्त से 24 अगस्त

कराटे - 25 अगस्त से 27 अगस्त

कुराश - 28 अगस्त से 30 अगस्त

पेनचाक सिलाट - 23 अगस्त से 29 अगस्त

रोइंग- 19 अगस्त से 24 अगस्त

रोलर स्केट - 31 अगस्त

सेलिंग - 24 अगस्त से 31 अगस्त

शूटिंग- 19 अगस्त से 26 अगस्त

सेपाक टाकरॉ - 19 अगस्त से एक सितंबर

सांबो - 31 अगस्त से एक सितंबर

स्क्वाश - 23 अगस्त से एक सितंबर

स्वीमिंग - 19 अगस्त से 24 अगस्त

टेबल टेनिस - 26 अगस्त से एक सितंबर

टेनिस - 19 अगस्त से 25 अगस्त

ट्राइलेथॉन - 31 अगस्त से दो सिंतबर

ताइक्वांडो - 19 अगस्त से 23 अगस्त

वॉलीबॉल - 19 अगस्त से एक सितंबर

वेटलिफ्टिंग - 20 अगस्त से 27 अगस्त

रेसलिंग - 19 अगस्त से 22 अगस्त

वुशु - 19 अगस्त से 23 अगस्त