view all

Asian Games 2018: ऐतिहासिक फाइनल में उतरेंगी सिंधु, जानिए दसवें दिन का पूरा शेड्यूल

भारत की ओर से मंगलवार को सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु ऐतिहासिक फाइनल खेलने उतरेंगी

FP Staff

भारत को एशियन गेम्स के नौवें दिन एक गोल्ड सहित तीन सिल्वर मेडल हासिल किए. भारत ने यह सभी मेडल एथलेटिक्स में हासिल किए. भारत को पहली बार नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाया. उनके अलावा सुधा सिंह, नीना वराकिल और धरुन अय्यासामी ने सिल्वर मेडल हासिल किया. भारत के लिए दसवें दिन पीवी सिंंधु ऐतिहासिक फाइनल में उतरेंगी.

दसवें दिन का पूरा शेड्यूल


तीरंदाजी:

कंपाउंड महिला टीम फाइनल : भारत बनाम दक्षिण कोरिया (सुबह 11 बजकर 15 मिनट)

कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल: भारत बनाम दक्षिण कोरिया (दोपहर 12 बजकर पांच मिनट)

एथलेटिक्स:

महिला हेप्टाथलन :स्वप्ना बर्मन, पूर्णिमा हेम्ब्रम (सुबह साढ़े सात बजे से)

महिला 200 मीटर दौड़ क्वालिफिकेशन : हिमा दास, दुती चंद (सुबह आठ बजकर 15 मिनट से)

महिला जेवलिन थ्रो : अनु रानी (शाम पांच बजकर 55 मिनट)

पुरुष 800 मीटर दौड़ फाइनल : जिनसन जॉनसन, मंजीत सिंह (शाम छह बजकर 10 मिनट)

महिला 5000 मीटर दौड़ फाइनल : सूर्या लोगनाथन, संजीवनी बाबूराव जाधव (शाम छह बजकर 20 मिनट)

पुरुष 45x400m रिले फाइनल: भारत (शाम सात बजकर 15 मिनट)

बैडमिंटन : महिला सिंगल्स फाइनल: पीवी सिंधु बनाम ताई जुंग (चीनी ताइपे) (सुबह 11 बजकर 40 मिनट)

बॉक्सिंग : 

महिला फीदर (57 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: सोनिया लाठेर बनाम जो सोन ह्वा (उत्तर कोरिया) (दोपहर एक बजे)

महिला लाइट (60 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: पवित्रा बनाम हसनाह हुस्वातुन (इंडोनेशिया) (दोपहर एक बजकर 45 मिनट)

ब्रिज:

मिक्स्ड जोड़ी क्वालिफिकेशन (सुबह आठ बजे से)

पुरुष जोड़ी क्वालिफिकेशन (सुबह साढ़े आठ बजे से)

महिला जोड़ी क्वालिफिकेशन (सुबह साढ़े आठ बजे से)

साइकिलिंग:

महिला किरिन: देबोराह, सोनाली चानू (सुबह साढ़े सात बजे से)

महिला टीम परसूट: भारत (सुबह सात बजकर 48 मिनट से)

घुड़सवारी:

जंपिंग व्यक्तिगत एवं टीम: केके सेतलवाड़, वीआर नकुल, जेडआर सेतलवाड़ (सुबह साढ़े छह बजे)

हॉकी:

पुरुष पूल ए मैच : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर ढाई बजे)

कुराश : (दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू)

पुरुष 66 किग्रा: जतिन

पुरुष 66 किग्रा: जैकी गहलोत

पुरुष 90 किग्रा से अधिक: अश्विन चंद्रन पंडारी, परीक्षित कुमार

महिला 52 किग्रा: मालाप्रभा येल्लप्पा जाधव, पिंकी बलहारा

सेपक टकरा :

महिला चौकड़ी ग्रुप बी प्रारंभिक मैच: भारत बनाम जापान (दोपहर साढ़े 12 बजे)

स्क्वॉश :

महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम थाइलैंड (सुबह साढ़े आठ बजे)

महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम इंडोनेशिया (शाम पांच बजे)

पुरुष टीम पूल बी मैच: भारत बनाम कतर (दोपहर ढ़ाई बजे)

टेबल टेनिस : (सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू)

पुरुष टीम और महिला टीम सेमीफाइनल और फाइनल

वॉलीबॉल:

पुरुष टीम: भारत बनाम पाकिस्तान (सुबह 11 बजे)