view all

Asian Games 2018: जानिए 11वें दिन किन खेलों में कौन से भारतीय एथलीट पेश करेंगे दावेदारी

दुती चंद करेंगी महिला 200 मीटर फाइनल में स्वर्ण पदक की दावेदारी, महिला हॉकी का सेमीफाइनल भी खेला जाएगा

FP Staff

भारत को 11वें दिन कई अन्य मेडल की उम्मीद होगी. भारत ने अब तक एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं. खेलों को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी वजह से अब मेडल जीतने के उतने ही कम मौके बचे हैं. जानिए 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

11वें दिन भारत का कार्यक्रम


एथलेटिक्स : 

पुरुष 20 किमी पैदल चाल : इरफान कोलोथुम थोडी, मनीष सिंह रावत (तड़के साढ़े चार बजे)

महिला 20 किमी पैदल चाल : सौम्या बेबी, खुशबीर कौर (तड़के चार बजकर 40 मिनट)

महिला हेप्टाथलन : स्वप्ना बर्मन, पूर्णिमा हेमब्रम (सुबह साढ़े सात बजे)

पुरुष त्रिकूद फाइनल : राकेश बाबू अरायन वीत्तिल, अरपिंदर सिंह (शाम चार बजकर, 45 मिनट)

महिला 200 मीटर फाइनल : दुती चंद (शाम पांच बजकर, 35 मिनट)

पुरुष 1500 मीटर क्वालीफिकेशन : मंजीत सिंह, जिनसन जॉनसन (शाम छह बजे)

पुरुष 4x400 मीटर रिले क्वालीफिकेशन : भारत (शाम छह बजकर 45 मिनट)

मुक्केबाजी: 

पुरुष लाइट फ्लाई (49 किग्रा) क्वार्टर फाइनल : अमित बनाम किम जांग रियांग (उत्तर कोरिया) (दोपहर 12 बजकर 15 मिनट)

पुरुष लाइट वेल्टर (64 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: धीरज बनाम बातरसुख चिन्जोरिग (मंगोलिया) (शाम पांच बजकर 15 मिनट)

पुरुष मिडिल (75 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: विकास कृष्ण बनाम टीटी एरबिएक (चीन) (दोपहर एक बजकर 45 मिनट)

महिला फ्लाई (51 किग्रा) क्वार्टर फाइनल : सरजूबाला देवी बनाम चांग युआन (चीन) (दोपहर दो बजकर, 15 मिनट)

ब्रिज: (सुबह आठ बजे से)

कैनो-कयाकिंग: 

कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष : भारत (सुबह सात बजकर 20 मिनट)

कयाक डबल (के2) 1000 मीटर पुरुष : चिंग चिंग सिंग अरामबम/नाओचा सिंह लैतोन्जम (सुबह नौ बजे)

साइकिलिंग : 

महिला ओमनियम (स्क्रैच रेस) : मनोरमा देवी (सुबह साढ़े सात बजे)

पुरुष स्प्रिंट क्वालीफिकेशन : एसो, रंजीत सिंह (सुबह सात बजकर 50 मिनट)

पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परसूट : मंजीत सिंह (सुबह आठ बजकर 35 मिनट)

हैंडबॉल: 

पुरुष मुख्य राउंड ग्रुप 3: भारत बनाम इंडोनेशिया (दोपहर साढ़े 12 बजे)

हॉकी: 

महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम चीन (शाम साढ़े छह बजे)

जूडो : (सुबह साढ़े सात बजे से शुरू)

कुराश : (दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू)

महिला 63 किग्रा : बिनिशा बीजू नायकट्टू

पुरुष 81 किग्रा : मनीष टोकस, कुणाल

स्क्वॉश:

महिला टीम पूल बी : भारत बनाम चीन (सुबह 11 बजे)

टेबल टेनिस : 

मिक्स्ड डबल्स : एंथनी अमलराज/मधुरिका पाटकर, अचंत शरत कमल/मनिका बत्रा (सुबह साढ़े आठ बजे से)

वॉलीबॉल: 

महिला : भारत बनाम हांगकांग (तड़के तीन बजे)