view all

Portugal vs Morocco, Highlights, FIFA World Cup 2018 : रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल ने मोरक्को को हराया

रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था

FP Staff
19:39 (IST)

19:30 (IST)

19:29 (IST)

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों वह दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. बुधवार को फीफा विश्व कप के ग्रुप-बी मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की बदौलत पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हरा दिया. पुर्तगाल की ये पहली जीत है जबकि मोरक्को की लगातार दूसरी हार. मोरक्को अपने पहले मैच में ईरान से 1-0 से हारी थी, वहीं यूरोपीयन चैंपियन पुर्तगाल ने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक के दम पर 2010 के चैंपियन स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था.

19:23 (IST)

तीन मिनट का खेल रहते  मोरक्को को सुनहरा मौका मिला था. फ्री किक पर हकीम जियाच सही दिशा में हेडर नहीं लगा सके

19:20 (IST)

निर्धारित 90 मिनट का खेल खत्म हो गया है, अब पांच मिनट का स्टापेज टाइम मिला है

19:14 (IST)

83वें मिनट में पुर्गगाल को फ्री किक मिली जिस पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कुछ खास नहीं कर सके

19:12 (IST)

मैच में 80 मिनट का खेल हो गया है, लेकिन लगता नहीं है कि स्कोर लाइन बदल सकती है. क्योंकि ये वो समय है जब बढ़त बनाने वाली टीम खेल का पेस थोड़ा धीमा कर देती है. हालांकि मोरक्को चाहेगा कि गोल हो और वो उसके द्बारा हो

19:09 (IST)

78वें मिनट में पुर्तगाल के गोंजालो ग्वेडेस के पास गोल करने का अच्छा मौका था, जो हेडर से चूक गए वरना ये शर्तिया गोल था

19:06 (IST)

दूसरे हाफ में 30 मिनट का खेल हो गया है. पुर्तगाली खिलाड़ी अब रफ खेल दिखा रहे हैं. मोरक्को लगातार अच्छे प्रयास कर रहा है लेकिन विरोधी टीम की रणनीति के कारण उसे उन्हें गोल में बदलने में सफलता नहीं मिल रही है

19:02 (IST)

दोनों गोलकीपर आज शानदार खेल दिखा रहे हैं. मोरक्को के मौनिर अल काजूई और पुर्तगाल के रुई पेट्रीसिओ ने कई मौकों पर अच्छे बचाव कर टीम पर आया खतरा टाला है

18:46 (IST)

दूसरे हाफ की शुरुआत में मोरक्को के मेहदी बेनातिया ने फाउल किया. लेकिन पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शॉट बार से ऊपर निकल गया

18:40 (IST)

दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है. पुर्तगाल की कोशिश अपनी बढ़त को और आगे ले जाने की होगी

18:21 (IST)

18:19 (IST)

पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया. पुर्तगाल ने मोरक्को पर 1-0 से बढ़त ले रखी है

18:16 (IST)

तीन मिनट का स्टापेज टाइम मिला है

18:15 (IST)

पहले हाफ का खेल खत्म होने को है. कोशिशें दोनों ओर से जारी हैं. हालांकि पलड़ा पुर्तगाल का भारी है. ये बात और है कि उसे दूसरा गोल नहीं मिला है, लेकिन लगातार प्रयास से काम बन सकता है. अगर अभी नहीं तो दूसरे हाफ में सही

18:12 (IST)

39वें मिनट में पुर्तगाल  पास गोल करने का सुनहरा मौका था लेकिन गोलकीपर मौनिर अल काजूई ने गोंजालो ग्वेडेस का सीधा शॉट अपने कब्जे में ले लिया

18:08 (IST)

इसके अगले मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फिर एक प्रयास किया, जब फ्री किक वॉल से टकरा गई. ये खतरा मोरक्को ने गेंद को कॉर्न किक के लिए भेजकर टाल दिया

18:06 (IST)

31वें मिनट में पुर्तगाल को फिर अच्छा मौका मिला था जब मोरक्को के नाबिल दिरार ने फाउल किया और फ्री किक मिली. ये र्तगाल के काउंटर अटैक का नतीजा था, हालांकि ये व्यर्थ चला गया

18:02 (IST)

मोरक्को के फैंस भी अपनी टीम के पिछड़ने से निराश नहीं हैं, वे लगातार अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे है. खिलाड़ी भी बदले में मौके बनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं

17:56 (IST)

एर गोल खाने के बाद भी मोरक्को के खिलाड़ी अच्छे मौके बना रहे हैं. हकीम जियाच, नोर्डिन अमराबत और खालिद बोटाइब पुर्तगाल के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं

17:53 (IST)

मोरक्को के बाएं ओर के डिफेंस को पुर्तगाल के आक्रमण को रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है. पुर्तगाल ज्यादातर हमले इस ओर से ही कर रहा है. अच्राफ हाकिमी जो अधिकतर दाएं फ्लैंक से खेलते हैं, उन्हें इसकी भरपाई के लिए कोशिश करनी पड़ रही है

17:49 (IST)

17:47 (IST)

मोरक्को को डिफेंस में एकाग्रता की कमी भारी पड़ सकती है. वो एक गोल से तो पिछड़ रहा है, लेकिन उसकी असली परीक्षा तो अभी होनी बाकी है

17:45 (IST)

ये भी जानिए ; क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक ही विश्व कप में चार गोल करने वाले पुर्तगाल के दूसरे खिलाड़ी हो गए हैं. यूसीबियो ने 1966 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में नौ गोल किए थे

17:42 (IST)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथे मिनट में पुर्तगाल को 1-0 ले आगे कर दिया. हालांकि मैच की शुरुआत मोरक्को ने अच्छी की थी. उन्होंने ज्यादातर समय गेंद अपने पास रखी और एक आक्रमण भी किया. खालिद बोटाइब ने हेडर लगाया था. लेकिन रोनाल्डो ने पासा पलट दिया. पुर्तगाल को पहला साफ मौका मिला और उसने उसे भुना लिया. दूसरे कॉर्नर पर गेंद थोड़ी दूर जा रही थी लेकिन रोनाल्डो का हेडर सीधा गोल में गया

17:35 (IST)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल का खाला खोल दिया

17:31 (IST)

पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है. पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच में आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे

17:25 (IST)

पुर्तगाल के खिलाफ स्ट्राइकर नोर्डिन अमराबत के खेलने से मोरक्को को राहत मिली है. पहले ये माना जा रहा था कि सिर पर चोट लगने के कारण नोर्डिन अमराबत इस मैच में शायद नहीं खेल पाएंगे. मोरक्को को लिए ग्रुप स्तर के दूसरे मैच की चुनौती बेहद बड़ी है ऐसे में  नोर्डिन अमराबत के खेलवे से उसका मनोबल बढ़ेगा

17:24 (IST)

दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं. राष्ट्रगान की औपचारिकता चल रही है. थोड़ी देर में मैच शुरू हो जाएगा

फीफा वर्ल्ड कप के सातवें दिन बुधवार को तीन मुकाबले खेल जाएंगे. पहला मुकाबला पुर्तगाल और मोरक्को के बीच होगा. स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विश्व कप के शुरुआती मैच की अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखकर पुर्तगाल को ग्रुप बी में बुधवार को मोरक्को के खिलाफ बड़ी जीत दिलाने का प्रयास करेंगे. पांच बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो की हैट्रिक की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने सोची में अपने पहले मैच में स्पेन को 3-3 से बराबरी पर रोका था.

यह रोनाल्डो के करियर की 51वीं हैट्रिक थी. संयोग से टूर्नामेंट के इतिहास में भी यही 51वीं हैट्रिक थी. इससे रोनाल्डो चार विश्व कप में गोल करने वाले चौथे फुटबॉलर भी बने थे. यूरो 2016 में जीत के बावजूद पुर्तगाल को वर्तमान विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदारों में नहीं माना जा रहा है, लेकिन वह मोरक्को पर जीत से अंतिम 16 में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा सकता है.


यह दूसरा अवसर होगा जबकि ये दोनों टीमें विश्व कप में आमने सामने होंगी. इससे पहले 1986 में मोरक्को ने ग्रुप चरण में पुर्तगाल को 3-1 से हरा दिया था. मोरक्को ने क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में एक भी गोल नहीं गंवाया और 20 साल बाद में विश्व कप में जगह बनाई.