रूस में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को ग्रुप स्टेज के मुकाबलों का समापन हो गया और अब बारी नॉक-राउंड की है. यानी अब हर टीम के लिए करो या मरो की स्टेज होगी. हर मुकाबला या तो अगले राउंड में ले जाएगा या फिर हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. गुरुवार को कोलंबिया और जापान के नॉक आउट राउंड के क्वालिफाइ करने के बाद इस राउंड की तस्वीर साफ हो गई है और पता चल गया है कि कौन किससे भिड़ेगा. नॉक आउट राउंड का आगाज शनिवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मुकाबले से होगा. अर्जेंटीना दो बार और फ्रांस एक बार विश्व विजेता रह चुकी है.
आइए एक नजर डालते हैं कि नॉक-आउट राउंड में किसका किससे है मुकाबला.अगले चार दिन फीफा वर्ल्ड कप का शेड्यूल यह रहा
मैच नंबर | टीमें | तारीख | समय |
1) | अर्जेंटीना बनाम फ्रांस | 30 जून | शाम 7:30 बजे |
2) | उरुग्वे बनाम पुर्तगाल | 30 जून | रात 11:30 बजे |
3) | स्पेन बनाम रूस | 01 जुलाई | शाम 7:30 बजे |
4) | क्रोएशिया बनाम डेनमार्क | 01 जुलाई | रात 11:30 बजे |
5) | ब्राजील बनाम मेक्सिको | 02 जुलाई | शाम 7:30 बजे |
6) | बेल्जियम बनाम जापान | 02 जुलाई | रात 11:30 बजे |
7) | स्वीडन बनाम स्विट्जरलैंड | 03 जुलाई | शाम 7:30 बजे |
8) | कोलंबिया बनाम इंग्लैंड | 03 जुलाई | रात 11:30 बजे |