view all

FIFA World Cup 2018, Nigeria vs Croatia : क्रोएशिया ने सुपर ईगल्स को जमीन पर ला पटका

नाइजीरिया ने एक गोल तोहफे में दिया और लुका मोड्रिच ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर क्रोएशिया का स्कोर 2-0 किया

FP Staff

पिछली तीन बार से क्रोएशियाई टीम विश्व कप में अपना पहला मैच जीत नहीं पा रही थी. लेकिन शनिवार को फीफा विश्व कप 2018 के ग्रुप डी के मैच में क्रोएशिया ने सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की. इसके साथ ही उसने रूस में 21वें विश्व कप के 21वें संस्करण में यूरोपीय टीमों के ना हारने के सिलसिले को बनाए रखा है.

इस मैच में सुपर ईगल्स ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन ओगेनेकरो इटेबो ने 32वें मिनट में सेल्फ गोल किया, जिससे क्रोएशिया को 1-0 से बढ़त मिल गई. हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि आंद्रे कैमरिच के पैर से ये गेंद गोल में गई है. लेकिन बाद में पता चला कि गेंद नाइजीरिया के डिफेंडर इटेबो को छूकर गई है.


इसके बाद नाइजीरिया की टीम हतोत्साहित हो गई. लेकिन क्रोएशिया ने और गोल करने का प्रयास जारी रखे. इसका फल इसे 70वें मिनट में  मिला, जब क्रोएशिया को पेनल्टी मिली. लुका मोड्रिच ने इसे गोल में बदल कर स्कोर 2-0 कर दिया. विलियम ट्रोस्ट-एकोंग ने डी के अंदर लुका मोड्रिच को गलत तरीके से रोका था उसी का नुकसान उसे उठाना पड़ा.