view all

धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते दिखे कोहली

कोहली ने जीवा के साथ वीडियो ट्विटर पर शेयर की

FP Staff

भारतीय कप्तान विराट कोहली का बच्चों के साथ लगाव के बारे में सब जानते हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के जीवा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा कि जीवा से मिलना हमेशा बहुत खास होता है. जीवा इसमें अपने पेट्स के बारे में बात करती नजर आ रही हैं.

यह वीडियो महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस की है जहां भारतीय टीम डिनर के लिए पहुंची थी. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रांची में नया आशियाना बनकर तैयार हो गया है. हाल ही में धोनी के नए फॉर्म हाउस में ग्रांड पार्टी हुई थी. धोनी ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया था.

रातू के सिमलिया में धोनी के नए घर की टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तारीफ की. सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में धोनी ने अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्‍था की थी. जब तक टीम इंडिया धोनी के घर पर रही तब तक पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर रखी थी.