view all

रणजी ट्रॉफी : विहारी के तिहरे शतक से आंध्र का विशाल स्कोर

रिकी भुई के साथ तीसरे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी भी की

FP Staff

कप्तान हनुमा विहारी के नाबाद तिहरे शतक और रिकी भुई के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से आंध्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन ओडिशा के खिलाफ बुधवार को यहां अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 584 रन बनाकर घोषित की.

आंध्र की टीम दो विकेट पर 278 रन से आगे खेलने उतरी. विहारी ने 143 रन से आगे खेलते हुए 456 गेंद में 29 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 302 रन बनाए. उन्होंने भुई (100) के साथ तीसरे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी भी की. विहारी ने सलामी बल्लेबाज प्रशांत कुमार (127) के साथ भी पहले विकेट के लिए 270 रन जोड़े थे.


विहारी मौजूदा सत्र में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले हिमाचल प्रदेश के प्रशांत चोपड़ा ने पंजाब के खिलाफ 338 रन की पारी खेली थी.

इसके जवाब में ओडिशा ने दिन का खेल खत्म होने तक नटराज बेहड़ा (04) का विकेट गंवाकर 32 रन बनाए. संदीप पटनायक और गोविंदा पोदार दोनों 14-14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

अन्य मैचों का स्कोर (दूसरा दिन)

झारखंड बनाम हरियाणा, रांची (ग्रुप बी)

हरियाणा (पहली पारी)- 208, आलआउट (सीके बिश्नोई नॉटआउट 61, एसजी रोहिल्ला 52, सनी गुप्ता 4-67, जसकरन 3-52). झारखंड (पहली पारी)- 311-6 (इशांक जग्गी 127, इशान किशन 83)

असम बनाम रेलवे, गुवाहाटी (ग्रुप ए)

असम (पहली पारी)- 244 (तरजिंदर सिंह 43, प्रीतम दास 38, अनुरीत सिंह 3-81, दीपक बंसल 4-61). रेलवे (पहली पारी)- 224-2 (शिवकांत शुक्ला 86, सौरव वाकसकर 80)

उत्तर प्रदेश बनाम महाराष्ट्र, लखनऊ (ग्रुप ए)

महाराष्ट्र (पहली पारी)- 312 (अंकित बवाने नॉटआउट 107, रितुराज दर्शनाथ गायकवाड़ 63, एचआर मोटवानी 62, अंकित राजपूत 3-68). उत्तर प्रदेश (पहली पारी)- 232-7 (अलमास शौकत 63, शिवम चौधरी 54, सीजी खुराना 4-38)

कर्नाटक बनाम हैदराबाद, शिमोगा (ग्रुप ए)

कर्नाटक (पहली पारी)- 183 ऑलआउट (स्टुअर्ट बिन्नी 61, करुण नायर 23, मोहम्मद सिराज 4-42, रवि किरण 3-36)

हैदराबाद (पहली पारी)- 136 (सुमंत कौला 68, श्रेयस गोपाल 5-17, के गौतम 3-56)

जम्मू-कश्मीर बनाम गुजरात, सूरत (ग्रुप बी)

जम्मू-कश्मीर (पहली पारी)- 261 (अहमद उमर 54, शुभम खजूरिया 54, पीयूष चावला 5-92, एचपी पटेल 3-57). गुजरात (पहली पारी)- 276-4 (एमसी जुनेजा 66, पीके पांचाल 61, मानक गुप्ता 2-68)

केरल बनाम राजस्थान, तिरुअनंतपुरम (ग्रुप बी)

केरल (पहली पारी)- 232-3 (रोहन प्रेम 86, जलज सक्सेना 79)

मुंबई बनाम तमिलनाडु, मुंबई (ग्रुप सी)

मुंबई (पहली पारी)- 374 (पृथ्वी शाह 123, श्रेयस अय्यर 57, आदित्य तारे 53, विजय शंकर 4-52, आर अशिवन 3-78). तमिलनाडु (पहली पारी)- 239-5 (बाबा इंद्रजीत 105, वाशिंगटन सुंदर 69, विजय गोहिल 2-58)

पंजाब बनाम गोवा, पोरवरिम ((ग्रुप सी)

पंजाब (पहली पारी)- 635 (जीवनजोत सिंह 238, अनमोलप्रीत सिंह 113. गुरकिरत मान 114, शादाब जकाती 5-165). गोवा (पहली पारी)-94-1 (शगुन कामत 32, सुमिरन अमोनकर 30)

त्रिपुरा बनाम मध्यप्रदेश, अगरतला (ग्रुप सी)

त्रिपुरा (पहली पारी)- 205 (बीबी घोष 65, गुरिंदर सिंह 57, ईश्वर पांडे 3-40, अंकित शर्मा 3-61)

मध्यप्रदेश (पहली पारी)- 201-7 (रजत पाटीदार 79, हरप्रीत सिंह भाटिया 70)

सेना बनाम हिमाचल प्रदेश, दिल्ली ( ग्रुप डी)

हिमाचल प्रदेश (पहली पारी)- 364 (एनआर गंगटा 130, अकुंश बैंस 68, प्रशांत चोपड़ा 55, यू यादव 5-91). सेना (पहली पारी)- 153-6 (एनके सिंह 49, रवि चौहान 38, एपी वशिष्ठ 4-48)

विदर्भ बनाम छत्तीसगढ़, नागपुर ( ग्रुप डी)

छत्तीसगढ़ (पहली पारी)- 489 (एएन खरे 210, आशुतोष सिंह 113, जतिन सहाय 62, उमेश यादव 3-87, कर्ण शर्मा 3-139, एएन करणीवार 3-99). विदर्भ (पहली पारी)- 31-1