view all

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली के खिलाफ उत्तर प्रदेश ने आठ विकेट पर 270 रन बनाए

सुरेश रैना के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी, इशांत शर्मा ने झटके दो विकेट

FP Staff

सुरेश रैना बल्ले से एक बार फिर नाकाम रहे जिससे उत्तर प्रदेश की टीम दिल्ली की सटीक गेंदबाजी के सामने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के पहले दिन बुधवार को आठ विकेट पर 270 रन ही बना सकी. दिल्ली के पालम मैदान पर उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों को एक बार फिर मूव होती गेंद के सामने परेशानी का सामना करना पड़ा.

मोहम्मद सैफ (83) और अक्षदीप नाथ (59) ने हालांकि तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दिन का खेल खत्म होने पर उपेंद्र यादव 48 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर इसरार अजीम छह रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.


इससे पहले रैना एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दिल्ली की ओर से कप्तान इशांत शर्मा ने 27, जबकि नवदीप सैनी ने 37 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

अन्य मैचों के पहले दिन का स्कोर

गुजरात बनाम हरियाणा (ग्रुप बी)- वलसाड

गुजरात (पहली पारी)- 236 ऑलआउट (भार्गव मेराई 52, रुजुल भट 40, पीयूष चावला 36,

अमित मिश्रा 4-63, अशोक संधू 2-53, रजत पालीवाल 2-24). हरियाणा (पहली पारी)- एक विकेट पर 00

ओडिशा बनाम मुंबई (ग्रुप सी)- भुवनेवर

मुंबई (पहली पारी)- 264-6 (पृथ्वी शॉ 105, अजिंक्य रहाणे 49, सिद्देश लाड 33, सूर्य कुमार यादव 23, आदित्य तारे 28, बसंत मोहंती, 2- विप्लव सामंत्रेय 2-)

बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश (ग्रुप डी)- कोलकाता

बंगाल (पहली पारी)- 306-5 (अभिषेक रमन 176, मनोज तिवारी नाबाद 78, रिषि धवन 1-21, सिद्धार्थ शर्मा 1-17, पी जायसवाल 1-14)

सेना बनाम विदर्भ ( ग्रुप डी) - नागपुर

विदर्भ (पहली पारी)- 259-3 (फैज फजल 128, संजय रामास्वामी 55, वसीम जाफर 34, मुजफ्फरुद्दीन खालिद 2-62)

सौराष्ट्र बनाम झारखंड (ग्रुप बी)- राजकोट

सौराष्ट्र (पहली पारी)- 341-5 ( चेतेश्वर पुजारा 125, प्रेरक मांकड 85, चिराग जानी 40, आशीष कुमार 3-50)

छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब (ग्रुप डी)- रायपुर

छत्तीसगढ़ (पहली पारी)- 238 ऑलआउट (विशाल सिंह 76, जतिन सक्सेना 52, सुमित रूईकर 50, मनप्रीत गोनी 4-41, विनय चौधरी 3-56). पंजाब (पहली पारी)- 57-1 (जीवनजोत सिंह नाबाद 40)

कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र (ग्रुप ए)- पुणे

महाराष्ट्र (पहली पारी)- 245 ऑलआउट (राहुल त्रिपाठी 120, नौशाद शेख 69, विनय कुमार 6-59, प्रवीण देशपांडे 2-38)

जम्मू-कश्मीर बनाम केरल (ग्रुप बी) - थुंबा

केरल (पहली पारी)- 219 ऑलआउट (संजू सैमसन 112, अरुण कार्तिक 35, परवेज रसूल 6-70, मुदस्सिर 2-25, अजीज सोफी 2-75). जम्मू-कश्मीर (पहली पारी)- 16-0

आंध्र प्रदेश बनाम मध्यप्रदेश (ग्रुप सी)- विजयनगरम

मध्य प्रदेश (पहली पारी) - 219-5 (शुभम शर्मा 60, हरप्रीत सिंह भाटिया नाबाद 47, नमन ओझा 24, पृथ्वीराज यार्रे 3-35)

त्रिपुरा बनाम बड़ौदा (ग्रुप सी)- वडोदरा

बड़ौदा (पहली पारी) - 304-5 (विष्णु सोलंकी 116, अभिजीत करमबेलकर नाबाद 75, गुरिंदर सिंह 2-61)

हैदराबाद बनाम रेलवे (ग्रुप ए)- दिल्ली

हैदराबाद (पहली पारी) - 272-3 (अंबाती रायुडू नाबाद 88, बी संदीप नाबाद 64, अक्षत रेड्डी 69, तन्मय अग्रवाल 41)