view all

रणजी ट्रॉफी राउंड-अप : गुजरात ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत

हरियाणा को 238 रन से शिकस्त दी. पीयूष चावला और सिद्धार्थ देसाई की शानदार गेंदबाजी

FP Staff

अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला (5-44) और बायें हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई (5-46) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने शनिवार को वलसाड में रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में हरियाणा को 238 रन से शिकस्त दी. गुजरात की यह तीसरी जीत है. गुजरात अपने ग्रुप में तीनों मैच जीतकर 19 अंक से शीर्ष पर काबिज है, जबकि हरियाणा का खाता भी नहीं खुला है जिसे तीनों ही मुकाबलों में हार मिली है.

हरियाणा की टीम 361 रन के लक्ष्य के सामने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 94 रन पर थी, उसने बचे हुए तीन विकेट 9.3 ओवर में 28 रन बनाकर खो दिए.


17 वर्षीय देसाई ने अपने दूसरे ही प्रथम श्रेणी मैच में दूसरी बार पांच विकेट चटकाए, जिससे उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट प्राप्त किए. वहीं चावला ने मैच में कुल नौ विकेट झटके और उन्होंने 23वीं बार पांच विकेट प्राप्त किए.

अन्य मुकाबलों पर नजर

छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब (ग्रुप डी)- रायपुर

छत्तीसगढ़ (पहली पारी)- 238 (विशाल सिंह 76, जतिन सक्सेना 52, सुमित रूईकर 50, मनप्रीत गोनी 4-41, विनय चौधरी 3-56). पंजाब (पहली पारी)- 653-9 (अनमोलप्रीत सिंह नाबाद 267, गुरकीरत सिंह 111, जीवनजोत सिंह 75, सौरभ खरवार 3-90, प्रतीक सिन्हा 3-121). छत्तीसगढ़ (दूसरी पारी)- 297 ऑलआउट (आशुतोष सिंह 119, विशाल सिंह-45, संदीप शर्मा 4-89)

परिणाम : पंजाब पारी और 118 रनों से जीता

जम्मू-कश्मीर बनाम केरल (ग्रुप बी) - थुंबा

केरल (पहली पारी)- 219 (संजू सैमसन 112, अरुण कार्तिक 35, परवेज रसूल 6-70, मुदस्सिर 2-25, अजीज सोफी 2-75). जम्मू-कश्मीर (पहली पारी)- 173 (शुभम खजूरिया 41, बंदीप सिंह 39, केसी अक्षय 4-37, एस जोसेफ 3-43, जलज सक्सेना 3-57). केरल (दूसरी पारी)- 191 ऑलआउट (रोहन प्रेम 58, अरूण कार्तिक 36, परवेज रसूल 5-70). जम्मू-कश्मीर (दूसरी पारी)- 79 ऑलआउट (परवेज रसूल 17, एमजी निद्देश- 2-7)

परिणाम : केरल 161 रनों से जीता

सेना बनाम विदर्भ ( ग्रुप डी) - नागपुर

विदर्भ (पहली पारी)- 385 (फैज फजल 136, गणेश सतीश 78, रसंजय रामास्वामी 55, वसीम जाफर 34, मुजफ्फरुद्दीन खालिद 2-82, एन तंवर 2-82) . सेना (पहली पारी)- 317-10 (राहुल सिंह 63, नकुल हरपाल 71, अक्षय वाखरे 5-87, कर्ण शर्मा 2-62). विदर्भ (दूसरी पारी) - 223-6 (फैज फजल 46, संजय रंगास्वामी 35, विकास यादव 13-1). सेना (दूसरी पारी)- 99- 10 (गहलोत राहुल सिंह 33, विकास यादव 30, अक्षय वाखरे 5-16)

परिणाम : विदर्भ 192 रनों से जीता

बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश (ग्रुप डी)- कोलकाता

बंगाल (पहली पारी)- 419 (अभिषेक रमन 176, मनोज तिवारी 123, रिषि धवन 4-86 सिद्धार्थ पंकज जायसवाल 3-83). हिमाचल प्रदेश (पहली पारी)- 206-10 (प्रियांशु खंडूड़ी 52, सुमित वर्मा 64, मोहम्मद शमी 2-74, अशोक डिंडा 5-61). हिमाचल प्रदेश (दूसरी पारी)- 353-10 (प्रशांत चोपड़ा- 81, प्रियांशु खंडूड़ी 95, मोहम्मद शमी 5-109). बंगाल दूसरी पारी - 65-4 (रिद्धिमान साहा- 34, ऋषि धवन 4-37)

परिणाम : मैच ड्रॉ

कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र (ग्रुप ए)- पुणे

महाराष्ट्र (पहली पारी)- 245 (राहुल त्रिपाठी 120, नौशाद शेख 69, विनय कुमार 6-59, प्रवीण देशपांडे 2-38). कर्नाटक (पहली पारी)- 628-5 (मयंक अग्रवाल नाबाद 309, आर समर्थ 129, चिराग खुराना 3-147). महाराष्ट्र (दूसरी पारी)- 247-10 ( रितुराज गायकवाड़- 65, राहुल त्रिपाठी-51, अभिमन्यु मिथुन 5-57)

परिणाम : कर्नाटक 136 रनों से जीता

आंध्र प्रदेश बनाम मध्यप्रदेश (ग्रुप सी)- विजयनगरम

मध्य प्रदेश (पहली पारी) - 321 (हरप्रीत सिंह भाटिया 88, शुभम शर्मा 60, , नमन ओझा 24, पृथ्वीराज यार्रे 4-56). आंध्र प्रदेश (पहली पारी) - 376-10 (हनुमान विहारी 77, अश्विन हेबर 77, मिहिर हिरवानी 5-82). मध्यप्रदेश (दूसरी पारी)- 119-1 (अंकित शर्मा 25, बंडारू अयप्पा 5-34). आंध्र प्रदेश (दूसरी पारी) 65-2 (हनुमा विहारी 28, प्रशांत कुमार 23)

परिणाम : आंध्रप्रदेश आठ विकेट से जीता

त्रिपुरा बनाम बड़ौदा (ग्रुप सी)- वडोदरा

बड़ौदा (पहली पारी) - 521 (विष्णु सोलंकी 116, अभिजीत करमबेलकर 86, अतीत सेठ नाबाद 95, एमजी पटेल 76, राना दत्ता 2-43, गुरिंदर सिंह 2-134). त्रिपुरा (पहली पारी) - 327-4 (समित पटेल 123, यशपाल सिंह 90, सागर मंगोलकर 2-56).

परिणाम : मैच ड्रॉ

सौराष्ट्र बनाम झारखंड (ग्रुप बी)- राजकोट

सौराष्ट्र (पहली पारी)- 553-9 ( चेतेश्वर पुजारा 204, चिराग जानी 108, आशीष कुमार 3-76). झारखंड (पहली पारी) - 270-10 (इशांक जग्गी 114, इशान किशन 59, वंदित जीवराजानी 4-33). झारखंड (दूसरी पारी) - 341-10 (, सुमित कुमार 108, नजीम सिद्दकी 99, धमेंद्र सिंह जडेजा 4-108). सौराष्ट्र (दूसरी पारी)- 59-4 (रोबिन उथप्पा 17, आशीष कुमार 2-20)

परिणाम : सौराष्ट्र छह विकेट से जीता

दिल्ली बनाम उत्तरप्रदेश, दिल्ली

उत्तर प्रदेश (पहली पारी) - 291-10 (मोहम्मद सैफ 83, उपेंद्र यादव 67, ईशांत शर्मा 3-38). दिल्ली (पहली पारी)- 269-10 (ध्रुव शोरे 98 नाबाद, गौतम गंभीर 86, सौरभ कुमार 4-87). उत्तर प्रदेश (दूसरी पारी) - 229-10 (आकाशदीप नाथ 110, रिंकु सिंह 64, नवदीप सैनी 4-46). दिल्ली (दूसरी पारी) - 256-6 (नितीश राणा 67, उनमुक्त चंद 49,अंकित राजपूत 3-61)

परिणाम : दिल्ली चार विकेट से जीता