view all

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली ने महाराष्ट्र को पारी और 61 रन से रौंदा

दिल्ली की यह पांच मैचों में तीसरी जीत, ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंची टीम

Bhasha

नवदीप सैनी और विकास मिश्रा की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली ने रविवार को राहुल त्रिपाठी के शतक के बावजूद महाराष्ट्र को पारी और 61 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए में बोनस सहित सात अंक हासिल किया.

दिल्ली के 419 रन के सामने महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 99 रन पर ढेर हो गई थी जिसके बाद दिल्ली के कप्तान इशांत शर्मा ने उसे फॉलोऑन के लिए बुलाया. पहली पारी में 320 रन की बढ़त हासिल करने वाले दिल्ली ने मैच के तीसरे दिन ही महाराष्ट्र को दूसरी पारी में 259 रन पर आउट कर दिया.


महाराष्ट्र की तरफ से त्रिपाठी (106) ने शतक जमाया, लेकिन किसी अन्य बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया. उनके अलावा रोहित मोटवानी ने 39 और चिराग खुराना ने 33 रन बनाए. सैनी ने 57 रन देकर और मिश्रा ने 90 रन देकर चार-चार विकेट लिए. पहली पारी में 14 रन देकर तीन विकेट लेने वाले ईशांत ने दूसरी पारी में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

दिल्ली की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है जिससे उसके 24 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र की यह दूसरी हार है और उसके अब दस अंक हैं.

महाराष्ट्र ने सुबह पहली पारी में आठ विकेट पर 59 रन से आगे खेलना शुरू किया. चिराग खुराना ने 29 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को तिहरे अंक तक नहीं पहुंचा पाए. दिल्ली की तरफ से इशांत के अलावा सैनी, मनन शर्मा और ललित यादव ने दो-दो विकेट लिए.

अन्य मैचों के स्कोर

पंजाब बनाम बंगाल (ग्रुप डी)- अमृतसर

पंजाब (पहली पारी) : 147/10 (शुभमन गिल 63, अभिषेक गुप्ता 15, प्रदीप प्रमाणिक 3/41). बंगाल (पहली पारी) : 379/9 (अभिषेक रमन 155, अभिमन्यु 117). पंजाब (दूसरी पारी) : 213/10 (गुरकीरत 57, अनमोलप्रीत सिंह 40, इशान पोरेल 5/32) .

परिणाम - बंगाल पारी और 19 रन से जीता

सेना बनाम छत्तीसगढ़ (ग्रुप डी)- रायपुर

छत्तीसगढ़ (पहली पारी) : 130/10 (मनोज सिंह 53, आशुतोष सिंह 28, दिवेश पठानिया 4/45). सेना (पहली पारी) : 272/10 (विकास हथवाला 76, राहुल सिंह 37, शहनावाज हुसैन 59/5). छत्तीगढ़ (दूसरी पारी) : 133/10 (अभिमन्यु चौहान 43, रिषभ तिवारी 35, दिवेश पठानिया 7/41)

परिणाम - सेना पारी और 9 रन से विजयी

हैदराबाद बनाम असम (ग्रुप ए)- गुवाहाटी

हैदराबाद (पहली पारी) : 326/10 (अंबाती रायडू 83, बावोनाका संदीप 84, अरूप दास 5/112). असम (पहली पारी) : 136/10 (गोकुल शर्मा 39, ऋषभ दास 28, मुद्सिर 5/35). असम (दूसरी पारी) : 300/7 (अमित सिन्हा नाबाद 96, रज्जाकुद्दीन अहमद 75, ऋषभ दास 52, रवि किरण 2/61, सुदीप त्यागी 2/33)

उत्तर प्रदेश बनाम कर्नाटक (ग्रुप ए) - कानपुर

कर्नाटक (पहली पारी) : 655/10 (मयंक पांडे 238, डी निश्चल 195, मयंक अग्रवाल 90, इम्तियाज अहमद 6-110, ध्रुव प्रताप सिंह 3-108). उत्तर प्रदेश ((पहली पारी) :  243/5 (उमंग शर्मा 89 और शिवम चौधरी 57, आरके सिंह नाबाद 57)

गोवा बनाम विदर्भ (ग्रुप डी)- पोरवोरिम

गोवा (पहली पारी) : 239/10 (किनान वज 72, स्वपनिल असनोडकर 28, अक्षय वखरे 4/50). विदर्भ (पहली पारी) : 427/3 घोषित (वसीम जाफर नाबाद 158, गणेश सतीश नाबाद 101, शलभ श्रीवास्तव45, अमोध सुनील देसाई 1/2). गोवा (दूसरी पारी) – 19/02

मुंबई बनाम आंध्र (ग्रुप सी)- ओंगोल

मुंबई (पहली पारी) :332/10 आंध्र (पहली पारी)- 215/10 (हनुमा विहारी 70, रिकी भुई 69, यो महेश 44, ईश्वर पांडे 3/36, शार्दुल ठाकुर ने 5-55, कुलकर्णी 3-44). मुंबई (दूसरी पारी) :190 /04 (श्रेयस अय्यर नाबाद 75, पृथ्वी शॉ 21, जय बिष्टा 36, सूर्यकुमार यादव 33, सिद्धेष लाड 22)

ओडिशा बनाम बड़ौदा (ग्रुप सी)- वडोदरा

बड़ौदा (पहली पारी) : 503/10  (केदार देवधर 104, विष्णु सोलंकी 109, बसंत मोहंती 85/5). ओडिशा (पहली पारी) : 316/5 (शुभ्रांशू सेनापति नाबाद 131, शांतनु मिश्रा 46, विप्लव सामंत्रे 55, नटराज बेहरा 24, विष्णु सोलंकी 2/34)

केरल बनाम सौराष्ट्र (ग्रुप बी)- थुंबा

केरल (पहली पारी) : 225/10 (संजू सैमसन 68, सलमान निजर 28, धर्मेंद्रसिह जडेजा 6/112, जयदेव उनादट 2/33). सौराष्ट्र (पहली पारी) : 232/10 (रॉबिन उथप्पा नाबाद 86, स्नेहल पटेल नाबाद 49, सिजोमन जोसेफ 4/43). केरल (दूसरी पारी) :  69/1 (संजू सैमसन 175, केबी अरुण कार्तिक 81, जलज सक्सेना 44,रोहन प्रेम 44, धर्मेंद्रसिंह जडेजा 4/153, जय चौहान 2/126)

जम्मू-कश्मीर बनाम हरियाणा (ग्रुप बी) – रोहतक

हरियाणा (पहली पारी) : 184/10 (अमित मिश्रा 41, हिमांशु राणा 35, राम दयाल 5/57). जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) : 176/10 (अहमद बंडी 67, पुनीत बिष्ट 35, आशीष हुड्डा 3/38, अजित चहल 3/64). हरियाणा (दूसरी पारी)- 161/9 (रजत पालीवाल 45, गुंताश्वीर सिंह 33, रामदयाल 5/42)

तमिलनाडु बनाम मध्य प्रदेश (ग्रुप सी)- इंदौर

मध्य प्रदेश (पहली पारी) : 264/10 (अंकित शर्मा 77, अंकित दाने 63, कृष्णमूर्ति 4/32). तमिलनाडु (पहली पारी) : 326/10 (एन जगदीशन 101, यो महेश 103, एम मोहम्मद 43,  ईश्वर पांडे 3/67, पुनीत दाते 3/55). मध्यप्रदेश (दूसरी पारी) : 142/1 (रजत पाटीदार नाबाद 81, शुभम शर्मा नाबाद 41)