view all

रणजी ट्रॉफी राउंड अप : जलज सक्सेना के दम पर केरल ने सौराष्ट्र पर हासिल की बड़ी जीत

केरल ने सौराष्ट्र को 309 रनों से हराया

Bhasha

अनुभवी जलज सक्सेना की अगुवाई में स्पिनरों के कमाल की गेंदबाजी से केरल ने सौराष्ट्र को दूसरी पारी में 95 रन पर ढेर करके रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में 309 रन से बड़ी जीत दर्ज की.

केरल ने सौराष्ट्र के सामने 405 रन का लक्ष्य दिया था और उसने सुबह एक विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन उसने दिन के चौथे ओवर में ही रॉबिन उथप्पा (20) का विकेट गंवा दिया जिसके बाद विकेटों का पतझड़ भी शुरू हो गया और जल्द ही स्कोर पांच विकेट पर 63 रन हो गया.


शेल्डन जैकसन (24) ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन सौराष्ट्र के आखिरी पांच विकेट केवल चार रन के अंदर पवेलियन लौट गए. ऑफ स्पिनर सक्सेना ने 29 रन देकर चार जबकि बाएं हाथ के स्पिनरों केसी अक्षय और एस जोसेफ ने तीन- तीन विकेट लिए.

सौराष्ट्र की यह पांच मैचों में पहली हार है और वह अब ग्रुप बी में 23 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. केरल ने चौथी जीत दर्ज की और उसके अब 24 अंक हो गए हैं.

अन्य मैचों का स्कोर

हैदराबाद बनाम असम (ग्रुप ए)- गुवाहाटी

हैदराबाद (पहली पारी) : 326/10

असम (पहली पारी) : 136/10

असम (दूसरी पारी) : 331/10 (अमित सिन्हा नाबाद 122, रज्जाकुद्दीन अहमद 75, ऋषभ दास 52, रवि किरण 2/61, सुदीप त्यागी 2/33)

हैदराबाद (दूसरी पारी) : 144/6 (के सुमंत 32, अंबाती रायडू 52, अरूप दास 2/22)

परिणाम- हैदराबाद चार विकेट से जीता

उत्तर प्रदेश बनाम कर्नाटक (ग्रुप ए) - कानपुर

कर्नाटक (पहली पारी) : 655/10

उत्तर प्रदेश (पहली पारी) : 331/10

कर्नाटक (दूसरी पारी) : 262/0 (रविकुमार समर्थ 126, मयंक अग्रवाल 133)

परिणाम- मैच ड्रॉ

गोवा बनाम विदर्भ (ग्रुप डी)- पोरवोरिम

गोवा (पहली पारी) : 239/10

विदर्भ (पहली पारी) : 427/3

गोवा (दूसरी पारी) – 151/10 (स्नेहल सुहास 56, वेदांत नाइक 28, अक्षय वखरे 5/54)

परिणाम- विदर्भ पारी और 37 रनों से जीता

मुंबई बनाम आंध्र (ग्रुप सी)- ओंगोल

मुंबई (पहली पारी) :332/10

आंध्र प्रदेश (पहली पारी)- 215/10

मुंबई (दूसरी पारी) : 279/6 (श्रेयस अय्यर 89, अभिषेक नय्यर 38,पी विजयकुमार 2/63)

आंध्र प्रदेश (दूसरी पारी) 219/5 (श्रीकर बरत 68, रिकी भुई 55, कर्श कोठारी 3/55)

परिणाम- मैच ड्रॉ

ओडिशा बनाम बड़ौदा (ग्रुप सी)- वडोदरा

बड़ौदा (पहली पारी) : 503/10

ओडिशा (पहली पारी) : 316/5

बड़ौदा (दूसरी पारी) : 259/1 (आदित्य वागमोड़े 101, दीपक हूड़ा 100)

परिणाम: मैच ड्रॉ

तमिलनाडु बनाम मध्य प्रदेश (ग्रुप सी)- इंदौर

मध्य प्रदेश (पहली पारी) : 264/10

तमिलनाडु (पहली पारी) : 326/10

मध्यप्रदेश (दूसरी पारी) : 351/4 (हरप्रीत सिंह 100, रजत पाटीदार नाबाद 81, कृष्णमूर्ति विग्नेश 42/3)

तमिलनाडु (दूसरी पारी) : 79/1 (अभिनव मुकंद 32, बाबा अपाराजित 30, ईश्वर पांडे 1/15)

परिणाम- मैच ड्रॉ