view all

रणजी राउंडअप: मनीष पांडे के दोहरे शतक से कर्नाटक मजबूत स्थिति में

मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने प्रथम श्रेणी में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए 238 रन बनाए

Bhasha

मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे (238 रन) के सर्वोच्च प्रथम श्रेणी स्कोर और देगा निश्चल (195 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 354 रन की भागीदारी की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के दूसरे दिन स्टंप तक उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में सात विकेट पर 642 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

दिन का खेल समाप्त होने तक श्रेयस गोपाल चार और आर विनय कुमार एक रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. उत्तर प्रदेश ने आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन वे ग्रुप में शीर्ष पर चल रही कर्नाटक की रन गति पर अंकुश नहीं लगा सके. उसके लिए इम्तियाज अहमद और ध्रुव प्रताप सिंह ने तीन तीन विकेट चटकाए जबकि आकाशदीप नाथ को एक विकेट मिला.


कर्नाटक की टीम सुबह तीन विकेट पर 327 रन पर खेलने उतरी. निश्चल ने 90 रन की पारी को शतक में तब्दील किया जो उनका प्रथम श्रेणी में पहला शतक है. उन्होंने 425 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 23 बार गेंद सीमारेखा के पार कराया.

मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और उन्होंने 63 रन से आगे खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने 301 गेंद में 31 चौके और दो छक्के से यह दोहरी शतकीय पारी खेली.

अन्य मैचों के स्कोर

दिल्ली बनाम महाराष्ट्र (ग्रुप ए)- दिल्ली

दिल्ली (पहली पारी) – 419/10 (नितीश राणा 174, रिषभ पंत 99, सत्यजीत बच्छाव 4/87)

महाराष्ट्र (पहली पारी-  59/8 (नौशाद शेख 23, ईशांत शर्मा 14/3)

हैदराबाद बनाम असम (ग्रुप ए)- गुवाहाटी

हैदराबाद (पहली पारी) – 326/10 (अंबाती रायडू 83, बावोनाका संदीप 84, अरूप दास 5/112)

असम (पहली पारी)- 136/10 (गोकुल शर्मा 39,रिशव दास 28, मुद्सिर 5/35)

असम (दूसरी पारी) – 36/2 (गोकुल शर्मा 17, रिशव दास 12, रवि किरण 1/8)

ओडिशा बनाम बड़ौदा (ग्रुप सी)- वडोदरा

बड़ौदा (पहली पारी) –503/10  (केदार देवधर 104, विष्णु सोलंकी 109, बसंत मोहंती 85/5)

ओडिशा (पहली पारी)- 64/2 (नटराज बेहेरा 24, विष्णु सोलंकी 1/6)

सेना बनाम छत्तीसगढ़ (ग्रुप डी)- रायपुर

छत्तीसगढ़ (पहली पारी)- 139/10 (मनोज सिंह 53, आशुतोष सिंह 28, दिवेश पठानिया 4/45).

सेना (पहली पारी)- 272/10 (विकास हथवाला 76, राहुल सिंह 37, शहनावाज हुसैन 59/5)

छत्तीगढ़ (दूसरी पारी – 24/0 (अभिमन्यु 14)

गोवा बनाम विदर्भ (ग्रुप डी)- पोरवोरिम

गोवा (पहला पारी) – 239/10 (किनान वज 72, स्वपनिल असनोडकर 28, अक्षय वखरे 4/50)

जम्मू-कश्मीर बनाम हरियाणा (ग्रुप बी) – रोहतक

हरियाणा (पहली पारी) – 184/10 (अमित मिश्रा 41, हिमांशु राणा 35, राम दयाल 5/57)

जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) -157/7 (अहमद बंडी 67, पुनीत बिष्ठ 35, आशीष हूड़ा 2/38)

केरल बनाम सौराष्ट्र (ग्रुप बी)- थुंबा

केरल (पहली पारी)- 225/10 (संजू सैमसन 68, सलमान निजर 28, धर्मेंद्रसिह जडेजा 6/112, जयदेव उनादट 2/33).

सौराष्ट्र (पहली पारी)- 232/10 (रॉबिन उथप्पा नाबाद 86, स्नेहल पटेल नाबाद 49, सिजोमन जोसेफ 4/43)

केरल (दूसरी पारी) – 69/1 (जलज सक्सेना 29, रोहन प्रेम 27)

तमिलनाडु बनाम मध्य प्रदेश (ग्रुप सी)- इंदौर

मध्य प्रदेश (पहली पारी) – 264/10 (अंकित शर्मा 77, अंकित दाने 63, कृष्णमूर्ति 4/32)

तमिलनाडू (पहली पारी)- 191/6 (एन जगादिशान 94, यो महेश 44, ईश्वर पांडे 3/36)

पंजाब बनाम बंगाल (ग्रुप डी)- अमृतसर

पंजाब (पहली पारी) – 147/10 (शुभमन गिल 63, अभिषेक गुप्ता 15, प्रदीप प्रमाणिक 3/41).

बंगाल (पहली पारी)- 309/3 (अभिषेक रमन 149, अभिमन्यु 117)

(फोटो साभार: गेटी इमेज)