view all

लव लाइफ पर धोनी ने फिर किया खुलासा, बताया ये लड़की थी पहला प्यार

साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल लाइफ में धोनी एक लड़की को दिल दे बैठे थे जिससे वह 12वीं कक्षा में प्यार करते थे

FP Staff

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हमेशा ही खुद को और अपनी निजी जिंदगी को लोगों से दूर रखा है. लोगों को उनकी पत्नी की साक्षी के बारे में भी तब पता चला जब वह उनसे शादी करने वाले थे. इसके बाद धोनी की जिंदगी पर बनाई गई फिल्म में लोगों को उनके बारे में काफी बातें पता चली थी. इसमें उनकी जिंदगी के पहले प्यार के बारे में भी पता चला. लेकिन अब एक बार फिर धोनी ने फैंस के सामने खुलासा किया है कि उनका पहला प्यार प्रियंका नहीं, बल्कि कोई और थी. साक्षी और प्रियंका के पहले स्कूल लाइफ में धोनी एक लड़की को दिल दे बैठे थे जिससे वह 12वीं कक्षा में प्यार करते थे.

सुपर किंग्स के एक प्रमोशनल इवेंट में खुद माही ने इस बात का जिक्र किया है. धोनी ने बताया कि स्वाति नाम की लड़की उनका पहला क्रश थी. यह 1999 की बात थी, जब धोनी 12वीं के स्टूडेंट थे. धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, उस दौरान वह विदेश दौरे पर थे.


इसके बाद वह कोलकाता में एक होटल में साक्षी धोनी से मिले और उन्हें डेट करने लगे. साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली. अब धोनी की एक बेटी भी है.