view all

आईपीएल 2017, Delhi Daredevils DD Vs Rising Pune Supergiant RPS Match 52 Cricket Score and Updates: सात रन से जीते डेयरडेविल्स

दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट बीच मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में

FP Staff

Delhi Daredevils vs Rising Pune Supergiant (T20)

Delhi Daredevils 168/8 (20.0)R/R: 8.4
Rising Pune Supergiant 161/7 (20.0)R/R: 8.05
23:46 (IST)

कल यानी शनिवार को दो मैच होंगे.. आपसे हम पहले मैच के वक्त साढ़े तीन बजे मिलेंगे.. इजाजत दीजिए.. गुडनाइट

23:45 (IST)

बाकी तीन टीमें बचती हैं. राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब.. इनमें से दो टीमें पहुंचेंगी.

23:45 (IST)

आज के मैच के  फैसले ने तय कर दिया है कि कोलकाता नाइटराइडर्स को कोई खतरा नहीं है.. मुंबई इंडियंस पहले ही क्वालिफाई कर चुके थे.

23:44 (IST)

अगर सनराइजर्स जीतते हैं तो पुणे को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतना होगा

23:44 (IST)

अब हालात दिलचस्प हो गए हैं.. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर हार जाती है तो वे क्वालिफाई कर जाएंगे

23:42 (IST)

बोल्ड..तिवारी ने छक्का लगाने की कोशिश की.. मिडिल स्टंप पर गेंद थी.. बोल्ड हो गए.. दिल्ली ने ये मैच सात रन से जीत लिया है.

23:42 (IST)

यॉर्कर.. पैड पर लगकर  गेंद बाउंड्री के बाहर.. अब आठ रन चाहिए.. एक गेंद बाकी

23:41 (IST)

सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर खेल गए.. कोई रन नहीं एक बार फिर

23:40 (IST)

कोई रन नहीं.. डॉट बॉल.. अब तीन गेंद पर 12 रन चाहिए

23:40 (IST)

वाइड.. अब चार गेंद में 12 रन चाहिए

23:39 (IST)

एक और छक्का.. इस बार एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से.. दो गेंद में 12 रन.. अब 13 रन और चाहिए.. चार गेंद बाकी

23:38 (IST)

पैट कमिंस आखिरी ओवर कर रहे हैं.. तिवारी ने पहली गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से खेला.. छक्का.. अब 19 रन की जरूरत पांच गेंदों में

23:37 (IST)

ओवर खत्म हुआ.. आठ रन बने.. अब आखिरी ओवर में 25 रन बनाने हैं.

23:36 (IST)

एक रन और.. अब आठ गेंद में 29 रन की जरूरत

23:35 (IST)

सुंदर खेलने आए.. पहली गेंद पर एक रन लिया

23:34 (IST)

आउट.. डेनियल क्रिस्टियन शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से खेलने गए थे.. ऑफ स्टंप के बाहर जा रहे थे, जब गेंद उनके पैड पर लगी.. गेंद जब पैड पर लगी, तो उनका पांव मिडिल स्टंप के सामने था.. 

23:33 (IST)

शमी अपना आखिरी ओवर कर रहे हैं.. पहली गेंद पर क्रिस्टियन ने दो रन लिए.. पुश भर किया लॉन्ग ऑफ की तरफ

23:32 (IST)

ओवर खत्म हुआ.. 12 गेंद में 33 रन चाहिए.. पिछले ओवर में सिर्फ पांच रन बने

23:31 (IST)

क्रिस्टियन ने एक रन लिया.. अब 14 गेंद में 34 रन की जरूरत है

23:30 (IST)

क्रिस्टियन खेलने आए हैं.. इस बीच तिवारी ने डीप स्क्वायर लेग पर खेलकर एक रन लिया

23:30 (IST)

शमी का थ्रो सीधा स्टंप पर लगा है.. धोनी रन आउट.. धोनी को उम्मीद नहीं थी कि शॉर्ट फाइन लेग से शमी थ्रो करेंगे.. शुरुआत उन्होंने धीमी की थी.. इसका खामियाजा भुगता.. पुणे को जबरदस्त झटका

23:28 (IST)

धोनी ने फाइन लेग के साथ से खेला.. दो रन के लिए दौड़ पड़े

23:27 (IST)

पैट कमिंस आए हैं गेंदबाजी करने.. पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने एक रन लिया

23:26 (IST)

लॉन्ग ऑफ पर खेलकर धोनी ने दो रन लिए.. अच्छा ओवर दिल्ली के लिए.. पांच रन बने

23:25 (IST)

ऑफ स्टंप के बाहर  गेंद.. धोनी कामयाब नहीं हुए खेलने में.. डॉट बॉल

23:25 (IST)

लेग बाई.. गेंद मनोज तिवारी के पैड पर लगी थी.

23:24 (IST)

पहली गेंद को पुल किया.. डीप स्क्वायर लेग पर एक रन

23:24 (IST)

लॉन्ग ऑन पर खेलकर एक रन लिया. दर्शकों में जबरदस्त उत्साह,, क्योंकि धोनी स्ट्राइक पर हैं

23:23 (IST)

कोरी एंडरसन अपना पहला ओवर करने आए हैं.. पहली गेंद पर कोई रन नहीं

23:22 (IST)

जीत के लिए चार ओवर में 43 रन की जरूरत

आईपीएल का यब यह सत्र अब अपने आखिरी चरण में है. अब मामला खेल बनने से ज्यादा खेल बिगड़ने का हो गया है. फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स का लक्ष्य अंकतालिका में कुछ सम्मानजनक स्थान हासिल करना और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का खेल बिगाड़ना होगा जिसकी निगाहें शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की करने पर लगी हैं. राइजिंग सुपरजायंट के 12 मैच में 16 अंक हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12 मैचों में दस अंक हासिल किए हैं.

स्टीव स्मिथ की टीम ने पिछले आठ में से सात मैच जीते हैं और वह दिल्ली के कमजोर पक्षों का फायदा उठाकर कोटला में ही अपने लिए आगे की तस्वीर साफ करने की कोशिश करेगी. पुणे के लिए यह अच्छी खबर है कि उसके अधिकतर खिलाड़ी सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं जबकि कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों ने भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. इनमें सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी प्रमुख हैं जिन्होंने दस मैचों में 353 रन बनाए हैं


डेयरडेविल्स को अपने आखिरी दो मैच कोटला में ही खेलने हैं और इन दोनों में उसकी टीम प्रतिष्ठा की खातिर मैदान पर उतरेगी. गुजरात लायंस पर बुधवार की रात ग्रीन पार्क में आखिर ओवर तक खिंचे मैच में दो विकेट की करीबी जीत से उसके हौसले बुलंद होंगे.