view all

आईपीएल 2017, Mumbai Indians MI Vs Kings Xi Punjab KXiP Match 51 Highlights: सात रन से जीते किंग्स

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला मुंबई में रात आठ बजे

FP Staff

Mumbai Indians vs Kings XI Punjab (T20)

Kings XI Punjab 230/3 (20.0)R/R: 11.5
Mumbai Indians 223/6 (20.0)R/R: 11.15
23:59 (IST)

किंग्स के 13 मैच में 14 अंक हैं.. यानी उनके पास दो अंक और पाने का मौका है.. सनराइजर्स अगर अपना मैच जीत गए, तो किंग्स के लिए चांस खत्म हो जाएगा

23:58 (IST)

किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन विकेट पर 230 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 223 रन बनाए

23:57 (IST)

23:56 (IST)

बहरहाल, यादगार मैच देखने को मिला.. किंग्स इलेवन पंजाब ने प्लेऑफ में खेलने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं.

23:56 (IST)

ये मैच अरसे तक याद रहेगा.. मुंबई इंडियंस ने सब कुछ किया.. लेकिन आखिरी ओवर में चूक गए.. यकीनन पोलार्ड को स्ट्राइक रखनी चाहिए थी.. लेकिन हरभजन भी आक्रामक शॉट खेलते हैं..स्ट्राइक रखने के लिए रन छोड़ देना समझ से बाहर था

23:55 (IST)

बेहद रोमांचक मुकाबला.. 

23:55 (IST)

आखिरी गेंद.. फिर यॉर्कर.. एक ही रन बना.. .किंग्स इलेवन पंजाब ने मैच सात रन से जीत लिया है

23:54 (IST)

फिर बीट हो गए पोलार्ड.. अब अगर मोहित ने लीगल बॉल की, तो किंग्स इलेवन मैच जीत जाएगा

23:53 (IST)

डॉट बॉल.. सीधे खेला.. मोहित ने फॉलोथ्रू में फील्ड किया.. अब नौ रन दो गेंदों में बनाने हैं

23:52 (IST)

लॉन्ग ऑफ पर खेला और रन नहीं लिया पोलार्ड ने.. तीन गेंद में नौ रन की जरूरत

23:51 (IST)

छक्का... मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया.. अब नौ रन की जरूरत.. चार गेंद बाकी

23:51 (IST)

एक रन शॉर्ट है.. पोलार्ड क्रीज तक पहुंचे बिना दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े

23:50 (IST)

मोहित शर्मा की गेंद.. मैक्सवेल अगर अच्छा थ्रो करते तो रन आउट हो सकते थे पोलार्ड.. खराब थ्रो.. पोलार्ड ने दो रन  लिए

23:49 (IST)

सात रन बने संदीप शर्मा के ओवर में. अब आखिरी ओवर में 16 रन बनाने हैं.

23:49 (IST)

आखिरी गेंद पर बीट हुए हरभजन

23:48 (IST)

एक रन.. कवर बाउंड्री पर शॉन मार्श फील्डर थे.. पांच गेंद हो गई हैं.. सात गेंद में 16 रन बनाने हैं.

23:47 (IST)

वाइड बॉल.. रन और कम हुए हैं.. गेंद उतनी ही हैं

23:45 (IST)

दो रन और लिए पोलार्ड ने.. इस बार एक्स्ट्रा कवर पर खेलकर..

23:45 (IST)

मिड विकेट पर खेलकर दो रन लिए पोलार्ड ने.. 

23:44 (IST)

हरभजन ने लॉन्ग ऑफ पर एक रन लिया.. अब पोलार्ड स्ट्राइक पर

23:43 (IST)

11 गेंद, 23 रन

23:43 (IST)

संदीप शर्मा चौथा ओवर करने आए हैं.. पहली गेंद पर बीट हुए हरभजन सिंह

23:42 (IST)

दो ओवर में 23 रन बनाने हैं.. 

23:42 (IST)

हरभजन सिंह खेलने आए हैं.. मिड ऑफ पर खेला.. एक रन

23:40 (IST)

बोल्ड... स्वीप करने गए कर्ण.. बोल्ड हो गए.. ड्रामा खत्म नहीं हुआ है अभई इस मैच में.. छठा विकेट गिरा है.. स्कोर 207 रन

23:39 (IST)

जीत के लिए  अब 14 गेंद में 24 रन बनाने हैं.

23:39 (IST)

एक और चौका.. बल्ले का बाहरी किनारा लिया.. गेंद थर्ड मैन बाउंड्री से बाहर

23:38 (IST)

चार रन,. पॉइंट बाउंड्री से बाहर गेंद.. 

23:38 (IST)

कर्ण शर्मा ने शॉट खेला था.. आसान कैच था.. लेकिन मैक्सवेल चूक गए

23:38 (IST)

मोहित शर्मा ओवर कर रहे हैं.. दूसरी गेंद.. कैच छोड़ दिया.. ओह, मैक्सवेल से कैच छूटा और फिर छक्का भी चला गया

किंग्स इलेवन पंजाब प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. ऐसे में गुरुवार के मैच में उसकी हालत करो या मरो की होगी. पर उसके लिए चुनौती आसान नहीं है क्योंकि सामने मुंबई इंडियंस है जो सत्र की शुरुआत से ही टॉप पर काबिज है. 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बैठी मुंबई के लिए परिणाम के लिहाज से भले ही मैच उतना अहम ना हो पर उसकी जीत से पंजाब का सफर खत्म हो सकता है.

पूरे सत्र के दौरान मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कप्तान रोहित शर्मा, नितीश राणा, पार्थिव पटेल, काइरन पोलार्ड और लेंडल सिमंस किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं. पंजाब अपने दोनों मैच जीत जाती है और हैदराबाद अपना इकलौता मैच हार जाती है तो पंजाब प्ले ऑफ में जगह बना लेगा. बल्लेबाजी में पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, नितीश राणा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और काइरन पोलार्ड सभी रन बना रहे हैं.


वहीं दूसरी तरफ पंजाब के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन तो किया है, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं देखी गई है. मनन वोहरा, मार्टिन गप्टिल, शॉन मार्श, ऋद्धिमान साहा और कप्तान ग्लेन मैक्सेवल ने बल्ले से समय-समय पर अच्छा प्रदर्शन किया है. जबकि वानखेडे की पिच पर बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.