view all

आईपीएल ऑक्शन 2018: सस्ते खिलाड़ी खरीदने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई सबसे बड़ी बोली

राजस्थान रॉयल्स ने 12 करोड़ पचास लाख में बेन स्टोक्स को टीम से जोड़ा है साथ ही उन्होंने जयदेव उनाद्कट को भी 11 करोड़ पचास लाख में खरीदा

FP Staff

आईपीएल ऑक्शन में पैसों की बचत के मामले में राजस्थान रॉयल्स का नाम लिया जाए तो गलत नहीं होगा.  इस बार राजस्थान ने ठीक उसके उलट बोलियां लगाई हैं. उन्होंने इस सीजन के सबसे महंगे खिलड़ी बेन स्टोक्स को 12 करोड़ 50 लाख में खरीदा. साथ ही उन्होंने ही जयदेव उनाद्कट को भी 11 करोड़ 50 लाख में खरीद के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी को भी अपने साथ जोड़ा.


राजस्थान रॉयल्स पर अक्सर सस्ते में खिलाड़ी खरीदने का आरोप लगता आया है. लेकिन इस बार राजस्थान ने इस सीजन का अब तक का सबसे मंहगा खिलाड़ी खरीदा है. राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदा है.

ये है राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स

खिलाड़ीबेस प्राइससोल्ड प्राइस
स्टीव स्मिथरिटेन12 करोड़
बेन स्टोक्स2 करोड़12.50 करोड़
अजिंक्य रहाणे2 करोड़4 करोड़
स्टुअर्ट बिन्नी50 लाख50 लाख
संजू सैमसन1 करोड़

 

8 करोड़
जॉस बटलर1.50 करोड़4.40 करोड़
राहुल त्रिपाठी20 लाख3.40 करोड़
डार्की शॉर्ट20 लाख4 करोड़
जोफ्रा आर्चर40 लाख7.20 करोड़
गौतम कृष्णप्पा20 लाख6.20 करोड़
धवल कुलकर्णी50 लाख75 लाख
जयदेव उनाद्कट1.5 करोड़11.5 करोड़
अंकित शर्मा20 लाख20 लाख
अनुरीत सिंह30 लाख30 लाख
जाहिर खान20 लाख60 लाख
श्रेयस गोपाल20 लाख20 लाख
मिथुन एस20 लाख20 लाख
प्रशांत चोपड़ा20 लाख20 लाख
बेन लॉफलिन50 लाख50 लाख
महिपाल लोमरॉर20 लाख20 लाख
जतिन सक्सेना20 लाख20 लाख
आर्यमन विक्रम बिड़ला

 

20 लाख30 लाख
दुष्मंत चमीरा50 लाख50 लाख