view all

आईपीएल ऑक्शन 2018: गौतम गंभीर की हुई वापसी, ये होगी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

दिल्ली के लिए खेलते रहे गौतम गंभीर की दिल्ली डेयरडेविल्स में हुई वापसी, कोलकाता नाईट राइडर्स ने किया था रिलीज

FP Staff

आईपीएल ऑक्शन में 25 खिलाड़ियों को खरीदने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे पहले 25 खिलाड़ी खरीदने वाली टीम बनी. दिल्ली ने क्रिस मोरिस, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को रिटेन किया था. इसके बाद ऑक्शन में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी उपलब्धी रही दिल्ली डेयरडेविल्स में लोकल बॉय गौतम गंभीर की फिर से वापसी. दो करोड़ के बेस प्राइस वाले गौतम गंभीर को दिल्ली ने दो करोड़ 80 लाख में खरीदा. साथ ही दिल्ली ने युवा पृथ्वी शॉ को भी 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा है. पृथ्वी भारतीय अंडर19 टीम के कप्तान हैं.


टीम ने गेंदबाज के तौर पर कैगिसो रबाड़ा को टीम से जोड़ा है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस बार दिल्ली की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. ग्लेन मैक्सवेल भी इस बार दिल्ली का हिस्सा होंगे. दिल्ली डेयरडेविल्स ने  9 करोड़ में खरीदा है मैक्सवेल को.

ये रही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

नामबेस प्राइससोल्ड पाइस
क्रिस मोरिसरिटेन7.1 करोड़
ऋषभ पंतरिटेन8 करोड़
श्रेयस अय्यररिटेन7 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल2 करोड़9 करोड़
गौतम गंभीर2 करोड़2.80 करोड़
जेसन रॉय1.5 करोड़1.5 करोड़
कॉलिन मुनरो50 लाख1.90 करोड़
मोहम्मद शमी1 करोड़3 करोड़
कागिसो रबाडा1.50 करोड़4.20 करोड़
अमित मिश्रा1.50 करोड़4 करोड़
पृथ्वी शॉ20 लाख1.20 करोड़
राहुल तेवतिया20 लाख3 करोड़
विजय शंकर40 लाख3.20 करोड़
हर्शल पटेल20 लाख20 लाख
आवेश खान20 लाख70 लाख
शाहबाज नदीम40 लाख3.20 करोड़
डेनियल क्रिस्टियन1 करोड़1.50 करोड़
जयंत यादव50 लाख50 लाख
गुरकीरत सिंह50 लाख75 लाख
ट्रेंट बोल्ट1.5 करोड़2.20 करोड़
मनजोत कालरा20 लाख20 लाख
अभिषेक शर्मा20 लाख55 लाख
संदीप लमीछने20 लाख20 लाख
नमन ओझा75 लाख1.40 करोड़
शयन घोष20 लाख20 लाख