view all

आईपीएल ऑक्शन 2018: आखिरकार गेल को भी मिला खरीदार, उनाद्कट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने

एंड्रयू टाइ को 7.2 करोड़ रुपए, जबकि कृष्णप्पा गौतम को 6.20 करोड़ रुपए मिले

FP Staff

क्रिस गेल को दुनिया भर में टी-20 का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज माना जाता है. आईपीएल में भी उनका दबदबा रहा. लेकिन इस तूफानी बल्लेबाज को आईपीएल नीलामी के पहले दिन जरूर झटका जब छक्कों के महाराजा नहीं बिके. लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल का आईपीएल करियर खत्म होने से बचा लिया. दो मौकों पर आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के इस धुरंधर सलामी बल्लेबाज को दूसरे दिन रविवार को आखिरकार विशेष अनुरोध के बाद लगी तीसरी बोली में उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीद लिया गया

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनाद्कट को राजस्थान रायल्स ने दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाइ पर 7.2 करोड़ रुपए खर्च किए. उनाद्कट और टाइ को जहां मोटी रकम मिली वहीं 17 वर्षीय संदीप लैमिचाने आईपीएल नीलामी में बिकने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर बने. उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा.  अफगानिस्तान के लिए भी अच्छी खबर रही. पहले दिन उसके लेग स्पिनर राशिद खान को नौ करोड़ रुपए मिले थे वहीं आज एक अन्य स्पिनर 16 वर्षीय मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन ने चार करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा.


किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स के पास खर्च करने के लिए अधिक धनराशि थी, क्योंकि उन्होंने केवल एक खिलाड़ी रिटेन किया था. इन दोनों ने दूसरे दिन भी मोटी धनराशि खर्च की. रॉयल्स को सोच समझकर खर्चा करने के लिए जाना जाता है, लेकिन आज उसने अपना खजाना खोला तथा कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को भी 6.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा. कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों जैसे साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन को कोई खरीदार नहीं मिला.

11.50 करोड़ तक पहुंच गई उनाद्कट की बोली

उनाद्कट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चली बोली के कारण उनकी कीमत 11.50 करोड़ तक पहुंच गई. यह अलग बात है कि आखिर में राजस्थान रॉयल्स उन्हें खरीदने में सफल रहा. उनाद्कट को टी20 की उनकी विशेषज्ञता के कारण इतनी अधिक धनराशि मिली. पिछले सत्र में उन्होंने राइजिंग सुपरजाइंट की तरफ से 13.41 की औसत से 24 विकेट लिए थे.

गौतम 31 गुना अधिक कीमत मिली

रॉयल्स ने कल भी सबसे अधिक कीमत देकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को खरीदा था. उसने स्टोक्स पर 12.50 करोड़ रुपए खर्च किए थे. जो अन्य खिलाड़ी महंगे बिके उनमें गौतम भी शामिल हैं. उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें 31 गुना अधिक कीमत मिली.

वाशिंगटन सुंदर को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा

टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों चाहे वह तेज गेंदबाज हों या स्पिनरों का चयन किया. गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा. पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा तीन करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े. किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच का उपयोग करके मोहित शर्मा को 2.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में लिया. झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में बनाए रखा, जबकि मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा.

शिवम मावी को तीन करोड़ रुपए में खरीदा केकेआर ने

केकेआर ने कल की तरह युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया. उसने अंडर-19 टीम के एक अन्य खिलाड़ी शिवम मावी को तीन करोड़ रुपए में खरीदा. पहले दिन उसने कमलेश नागरकोटी और शुभमन गिल को अपनी टीम में लिया था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी को उनके बेस प्राइस 50 लाख में अपनी टीम से जोड़ा.

 अकिला और दुशमंता भी बिके

नीलामी में जब ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजियां ज्यादा उत्साहित नहीं है तभी अकिला धनंजय को उनके बेस प्राइस 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हमवतन तेज गेंदबाज दुशमंता चामीरा को रॉयल्स ने इसी रकम पर खरीदा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को दूसरी बार नीलामी पूल में वापस लाया गया और केकेआर ने उन्हें दो करोड़ रुपए में चुना.

                                           किंग्स इलेवन पंजाब

नामबेस प्राइससोल्ड  प्राइस
युवराज सिंह2 करोड़2 करोड़
करुण नायर50 लाख5.60 करोड़
केएल राहुल2 करोड़11 करोड़
डेविड मिलर1.5 करोड़3 करोड़
एरॉन फिंच1.5 करोड़6.20 करोड़
आर. अश्विन2 करोड़7.60 करोड़
मार्कस स्टोइनिस2 करोड़6.20 करोड़
मयंक अग्रवाल20 लाख1 करोड़
अंकित राजपूत30 लाख3 करोड़
मनोज तिवारी50 लाख1 करोड़
मोहित शर्मा1.50 करोड़2.40 करोड़
मुजीब जदरान50 लाख4 करोड़
बरिंदर सरां50 लाख2.20 करोड़
एंड्रयू टाइ1 करोड़7.20 करोड़
अक्षदीप नाथ20 लाख1 करोड़
बेन ड्वार्श्विस20 लाख1.40 करोड़
प्रदीप साहू20 लाख20 लाख
मयंक डागर20 लाख20 लाख
अक्षर पटेलरिटेन6.75 करोड़
क्रिस गेल2 करोड़2 करोड़
मंजूर दार20 लाख20 लाख

 

                                                राजस्थान रॉयल्स

नामबेस प्राइससोल्ड  प्राइस
स्टीव स्मिथरिटेन12 करोड़
बेन स्टोक्स2 करोड़12.50 करोड़
अजिंक्य रहाणे2 करोड़4 करोड़
स्टुअर्ट बिन्नी50 लाख50 लाख
संजू सैमसन1 करोड़8 करोड़
जॉस बटलर1.50 करोड़4.40 करोड़
राहुल त्रिपाठी20 लाख3.40 करोड़
डार्की शॉर्ट20 लाख4 करोड़
जोफ्रा आर्चर40 लाख7.20 करोड़
गौतम कृष्णप्पा20 लाख6.20 करोड़
धवल कुलकर्णी50 लाख75 लाख
जयदेव उनाद्कट1.5 करोड़11.5 करोड़
अंकित शर्मा20 लाख20 लाख
अनुरीत सिंह30 लाख30 लाख
जाहिर खान20 लाख60 लाख
श्रेयस गोपाल20 लाख20 लाख
मिथुन एस20 लाख20 लाख
प्रशांत चोपड़ा20 लाख20 लाख
बेन लॉफलिन50 लाख50 लाख
महिपाल लोमरॉर20 लाख20 लाख
जतिन सक्सेना20 लाख20 लाख
आर्यमन विक्रम बिड़ला20 लाख30 लाख
दुष्मंत चमीरा50 लाख50 लाख

                                          दिल्ली डेयरडेविल्स

नामबेस प्राइससोल्ड  प्राइस
क्रिस मौरिसरिटेन7.1 करोड़
रिषभ पंतरिटेन8 करोड़
श्र्येष अय्यररिटेन7 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल2 करोड़9 करोड़
गौतम गंभीर2 करोड़2.80 करोड़
जेसन रॉय1.5 करोड़1.5 करोड़
कॉलिन मुनरो50 लाख1.90 करोड़
मोहम्मद शमी1 करोड़3 करोड़
कागिसो रबाडा1.50 करोड़4.20 करोड़
अमित मिश्रा1.50 करोड़4 करोड़
पृथ्वी शॉ20 लाख1.20 करोड़
राहुल तेवतिया20 लाख3 करोड़
विजय शंकर40 लाख3.20 करोड़
हर्शल पटेल20 लाख20 लाख
आवेश खान20 लाख70 लाख
शाहबाज नदीम40 लाख3.20 करोड़
डेनियल क्रिस्टियन1 करोड़1.50 करोड़
जयंत यादव50 लाख50 लाख
गुरकीरत सिंह50 लाख75 लाख
ट्रेंट बोल्ट1.5 करोड़2.20 करोड़
मनजोत कालरा20 लाख20 लाख
अभिषेक शर्मा20 लाख55 लाख
संदीप लमीछने20 लाख20 लाख
नमन ओझा75 लाख1.40 करोड़
शयन घोष20 लाख20 लाख

                                              रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर

नामबेस प्राइससोल्ड  प्राइस
विराट कोहलीरिटेन17 करोड़
एबी डिविलियर्सरिटेन11 करोड़
सरफराज खानरिटेन1.75 करोड़
ब्रेंडन मैक्कलम2 करोड़3.60 करोड़
उमेश यादव1 करोड़4.20 करोड़
क्रिस वोक्स2 करोड़7.40 करोड़
कॉलिन डे ग्रैंडहोम75 लाख2.20 करोड़
मोईन अली1.50 करोड़1.70 करोड़
क्विंटन डि कॉक2 करोड़2.80 करोड़
युजवेंद्र चहल2 करोड़6 करोड़
मनन वोहरा20 लाख1.10 करोड़
कुलवंत खेजरोलिया20 लाख85 लाख
अनिकेत चौधरी30 लाख30 लाख
नवदीप सैनी20 लाख3 करोड़
मुरुगन अश्विन20 लाख2.20 करोड़
मनदीप सिंह50 लाख1.40 करोड़
वॉशिंगटन सुंदर1.20 करोड़3.20 करोड़
पवन नेगी50 लाख1 करोड़
मोहम्मद सिराज1 करोड़2.60 करोड़
नैथन कूल्टर नाइल1.50 करोड़2.20 करोड़
अनिरुद्ध जोशी20 लाख20 लाख
पार्थिव पटेल1 करोड़1.70 करोड़
टिम साउदी1 करोड़1 करोड़
पवन देशपांडे20 लाख20 लाख

 

                                                 चेन्नई सुपर किंग्स

नामबेस प्राइससोल्ड प्राइस
हरभजन सिंह2 करोड़2 करोड़
ड्वेन ब्रावो2 करोड़6.40 करोड़
फाफ ड्यू प्लेसी1.50 करोड़1.60 करोड़
अंबाति रायडू50 लाख2.20 करोड़
शेन वॉटसन1 करोड़4 करोड़
केदार जाधव2 करोड़7.80 करोड़
इमरान ताहिर1 करोड़1 करोड़
कर्ण शर्मा2 करोड़5 करोड़
शर्दुल ठाकुर75 लाख2.60 करोड़
जगदीशन नारायण20 लाख20 लाख
मिचेल सैंटनर50 लाख50 लाख
दीपक चाहड़20 लाख80 लाख
आसिफ के एम20 लाख 40 लाख
लुंगी एंगीडी50 लाख50 लाख
कनिष्क सेठ20 लाख20 लाख
ध्रुव शौरी20 लाख20 लाख
मुरली विजय2 करोड़2 करोड़
सैम बिलिंग्स1 करोड़1 करोड़
मार्क वुड1.5 करोड़1.5 करोड़
क्षितिज शर्मा20 लाख20 लाख
मोनू सिंह20 लाख20 लाख
चैतन्य बिश्नोई20 लाख20 लाख
एम एस धोनीरिटेन15 करोड़
सुरेश रैनारिटेन11 करोड़
रविन्द्र जड़ेजारिटेन7 करोड़

 

                                               कोलकाता नाइट राइडर्स

नामबेस प्राइससोल्ड प्राइस
सुनील नरेनरिटेन8.5 करोड़
आंद्रे रसेलरिटेन7 करोड़
क्रिस लिन2 करोड़9.60 करोड़
मिचेल स्टार्क2 करोड़9.40 करोड़
दिनेश कार्तिक2 करोड़7.40 करोड़
रॉबिन उथप्पा2 करोड़6.40 करोड़
पीयूष चावला1 करोड़4.20 करोड़
कुलदीप यादव1.50 लाख5.80 करोड़
शुभमन गिल20 लाख1.80 करोड़
इशांक जग्गी20 लाख20 लाख
कमलेश नागरकोटी20 लाख3.20 करोड़
नितीश राणा20 लाख3.40 करोड़
विनय कुमार1 करोड़1 करोड़
अपूर्व वानखेडे20 लाख20 लाख
रिंकू सिंह20 लाख80 लाख
शिवम मावी20 लाख3 करोड़
कैमरॉन डेलपोर्ट30 लाख30 लाख
मिचेल जॉनसन2 करोड़2 करोड़
जैवन शीयरलेस30 लाख30 लाख

 

                                                    मुंबई इंडियंस

नामबेस प्राइससोल्ड प्राइस
रोहित शर्मारिटेन15 करोड़
हार्दिक पांड्यारिटेन11 करोड़
जसप्रीत बुमराहरिटेन7 करोड़
काइरन पोलार्ड2 करोड़5.40 करोड़
मुस्तफिजुर रहमान1 करोड़2.20 करोड़
पैट कमिंस2 करोड़5.40 करोड़
सूर्य कुमार यादव30 लाख3.20 करोड़
क्रुणाल पांड्या40 लाख8.80 करोड़
इशान किशन40 लाख6.20 करोड़
राहुल चाहड़20 लाख1.90 करोड़
एविन लुइस1.5 करोड़3.80 करोड़
सौरभ तिवारी50 लाख80 लाख
बेन कटिंग1 करोड़2.20 करोड़
प्रदीप सांगवान30 लाख1.50 करोड़
ज्यां-पॉल ड्यूमिनी1 करोड़1 करोड़
जेसन बेहरेन्डॉफ1 करोड़1.50 करोड़
तजिंदर ढिल्लन20 लाख55 लाख
शरद लुंबा20 लाख20 लाख
सिद्धेश लाड20 लाख20 लाख
आदित्य तारे20 लाख20 लाख
मयंक मारकंडे20 लाख20 लाख
अकिला धनंजय50 लाख50 लाख
अनुकूल रॉय20 लाख20 लाख
मोहसिन खान20 लाख20 लाख
निधीश एमडी20 लाख20 लाख

 

                                          सनराइजर्स हैदराबाद

नामबेस प्राइससोल्ड  प्राइस
डेविड वॉर्नररिटेन12 करोड़
भुवनेश्वर कुमाररिटेनरिटेन
मनीष पांडे1 करोड़11 करोड़
केन विलियम्सन1.5 करोड़3 करोड़
शाकिब अल हसन1 करोड़2 करोड़
शिखर धवन2 करोड़5.20 करोड़
कार्लोस ब्रैथवेट1 करोड़2 करोड़
यूसुफ पठान75 लाख1.90 करोड़
ऋद्धिमान साहा1 करोड़5 करोड़
राशिद खान2 करोड़9 करोड़
रिकी भुई20 लाख20 लाख
दीपक हुडा40 लाख3.60 करोड़
सिद्धार्थ कौल30 लाख3.80 करोड़
टी नटराजन40 लाख40 लाख
बेसिल थंपी30 लाख95 लाख
सैयद खलील अहमद20 लाख3 करोड़
मोहम्मद नबी50 लाख1 करोड़
संदीप शर्मा50 लाख3 करोड़
सचिन बेबी20 लाख20 लाख
क्रिस जॉर्डन1 करोड़1 करोड़
बिली स्टेनलेक50 लाख 50 लाख
तन्मय अग्रवाल20 लाख20 लाख
श्रीवत्स गोस्वामी20 लाख1 करोड़
प्रवीण दुबे20 लाख20 लाख
मेहदी हसन20 लाख20 लाख