view all

IPL 2018 Schedule: किस दिन है आपकी फेवरिट टीम का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल...

पुराने समय पर ही होंगे मैच, जबकि कुछ हफ्ते पहले समय में बदलाव के प्रसारणकर्ता के आग्रह को मान लिया गया था

FP Staff

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  2018 में दो साल बाद वापसी कर रहे पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस इस टी-20 लीग के 11वें सत्र की शुरुआत करेंगे, जिसमें पुराने समय पर ही मैच होंगे. जबकि कुछ हफ्ते पहले समय में बदलाव के प्रसारणकर्ता के आग्रह को मान लिया गया था

पहला मैच सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जिसके साथ सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी होगी जिसे भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने के कारण दो साल के लिए निलंबित किया गया था.


एलिमिनेटर और दूसरे क्वालिफायर के स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गई है जबकि क्वालिफायर एक और फाइनल क्रमश: 22 और 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. आईपीएल वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के अनुसार 48 मैच रात को खेले जाएंगे, जबकि 12 मैच दोपहर बाद होंगे. उद्घाटन समारोह छह अप्रैल को मुंबई में होगा.

बीसीसीआई ने मैच के समय को लेकर यथास्थिति बरकार रखी है, लेकिन कुछ फ्रेंचाइजी प्रसारणकर्ता के साथ अब भी समय में बदलाव करने की कोशिश कर रही हैं. टूर्नामेंट के 11वें साल में पहला दोहरा मुकाबला आठ अप्रैल को होगा, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स को किंग्स इलेवन पंजाब, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मेजबानी करनी है.

आईपीएल 2018 का कार्यक्रम

दिनांक,               टीमें,                                  स्थान,         समय

07 अप्रैल, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, रात आठ बजे

08 अप्रैल, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली, शाम चार बजे

08 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली, रात आठ बजे

09 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, , रात आठ बजे

10 अप्रैल, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, रात आठ बजे

11 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, जयपुर, रात आठ बजे

12 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, रात आठ बजे

13 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, बेंगलुरु, रात आठ बजे

14 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, मुंबई, शाम चार बजे से

14 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता, रात आठ बजे

15 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु, शाम चार बजे

15 अप्रैल, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, इंदौर, रात आठ बजे

16 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, कोलकाता, रात आठ बजे

17 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुंबई, रात आठ बजे से

18 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, जयपुर, रात आठ चार बजे

19 अप्रैल, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, इंदौर, रात आठ बजे

20 अप्रैल, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, रात आठ बजे

21 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता, शाम चार बजे

21 अप्रैल, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली, रात आठ बजे

22 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, हैदराबाद, शाम चार बजे

22 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर, रात आठ बजे से

23 अप्रैल, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, इंदौर, रात आठ बजे

23 अप्रैल, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, इंदौर, रात आठ बजे

24 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, रात आठ बजे

25 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, बेंगलुरु, रात आठ बजे

26 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, हैदराबाद, रात आठ बजे

27 अप्रैल, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, रात आठ बजे

28 अप्रैल, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई, रात आठ बजे से

29 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर, शाम चार बजे

29 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु, रात आठ बजे से

30 अप्रैल, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, चेन्नई, रात आठ बजे से

01 मई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, रात आठ बजे

02 मई, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, रात आठ बजे

03 मई कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता, रात आठ बजे

04 मई, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, मोहाली, रात आठ बजे

05 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई, शाम चार बजे

05 मई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, हैदराबाद, रात आठ बजे

06 मई, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई, शाम चार बजे

06 मई, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स, मोहाली, रात आठ बजे

07 मई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, हैदराबाद, रात आठ बजे

08 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, जयपुर, रात आठ बजे

09 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता, रात आठ बजे

10 मई, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली, रात आठ बजे

11 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, जयपुर, आठ बजे

12 मई, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मोहाली, शाम चार बजे

12 मई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, बेंगलुरू, रात आठ बजे

13 मई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई, शाम चार बजे

13 मई, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, रात आठ बजे

14 मई, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मोहाली, रात आठ बजे

15 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, रात आठ बजे

16 मई, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई, रात आठ बजे

17 मई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, रात आठ बजे

18 मई, दिल्ली बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली, रात आठ बजे

19 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, जयपुर शाम चार बजे

19 मई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, हैदराबाद, रात आठ बजे

20 मई, दिल्ली डेयर डेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, शाम चार बजे

20 मई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, रात आठ बजे

22 मई, पहला क्वालिफायर, मुंबई, रात आठ बजे

23 मई, एलिमिनेटर, रात आठ बजे

25 मई, दूसरा क्वालिफायर, रात आठ बजे

27 मई, फाइनल, मुंबई, रात आठ बजे