view all

Ind vs NZ: वीडियो में देखें, तिरंगे के प्रति सम्मान के लिए धोनी ने मैदान पर क्या किया

तिरंगे के प्रति धोनी का सम्मान ही है कि वह अपने हेल्मट पर तिरंगे नहीं लगवाते

FP Staff

महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है. दुनिया भर में लोग धोनी की बैटिंग और उनके अंदाज के फैन है. ऐसा कई बार देखा गया है कि धोनी के फैंस उनसे मिलने के लिए हर सीमा लांघ देते हैं. वह कई बार मैच के बीच मैदान पर घुस चुके हैं. न्यूजीलैंड और भारत के बीच हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे टी20 में भी ऐसा कुछ हुआ, लेकिन इसके बाद धोनी ने जो किया वह जरूर आपको हैरान कर देगा औऱ धोनी के प्रति सम्मान और बढ़ा देगा.


महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में शामिल है जो अपने देश के सम्मान को सबसे उपर रखते हैं. तीसरे टी20 में जब फैन मैदान पर घुसा तो धोनी के पास आकर उनके पैर छूने लगा. फैन जैसा ही पैर छूने झुका धोनी का ध्यान उनसके हाथ में मौजूद तिंरगे पर गया जो जमीन को छूने वाला था. इसके फौरन बाद धोनी ने फैन के हाथ से तिरंगे ले लिया और प्यार से उस फैन को जाने को कहा. इसके बाद सेक्यूरिटी वाले फैन को ले गए.

तिरंग के प्रति धोनी का सम्मान ही है कि वह अपने हेल्मट पर तिरंगा नहीं लगवाते. इस बारे में उनका कहना था कि विकेटकीपिंग करते समय उन्हें कई बार अपना हेल्मट जमीन पर रखना पड़ता है जो कि उसका अपमान है. इस कारण फनके हेल्मट पर तिंरगा नहीं होता.