आईपीएल खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है और इस बीच अब आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं. पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम हिस्सा लेगी, जो 1 जून से इंग्लैंड में होना है. जून के अंतिम सप्ताह में भारत को वेस्टइंडीज दौरे पर मुकाबले खेलने हैं. 23 जून से 6 जुलाई के बीच भारतीय टीम वेस्टइंडीज में पांच वनडे खेलेगी.
वनडे सीरीज के बाद एक टी 20 मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच 9 जुलाई को सबाइना पार्क में होगा. भारत को अपना पहला मैच 23 जून को खेलना है. इस दिन क्वींस पार्क ओवल में पहला वनडे होगा. इसी मैदान पर 25 जून को दूसरा वनडे खेला जाएगा. बाकी तीन वनडे 30 जून, 2 जुलाई और 6 जुलाई को होंगे.
S.No. | तारीख | दिन | मैच | जगह |
1 | 23 जून | शुक्रवार | पहला वनडे | क्वींस पार्क ओवल |
2 | 25 जून | रविवार | दूसरा वनडे | क्वींस पार्क ओवल |
3 | 30 जून | शुक्रवार | तीसरा वनडे | एसवीआरएस |
4 | 2 जुलाई | रविवार | चौथा वनडे | एसवीआरएस |
5 | 6 जुलाई | गुरुवार | पांचवां वनडे | सबाइना पार्क |
6 | 9 जुलाई | रविवार | टी 20 | सबाइना पार्क |