view all

देश की महिलाओं के लिए मिसाल है आज का गूगल डूडल

देश की पहली महिला वकील सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है.

FP Staff

15 नवंबर का गूगल डूडल देश की पहली महिला वकील कोर्नेलिया सोराबजी के नाम है. भारत की पहली महिला बैरिस्टर कोर्नेलिया सोराबजी 15 नवंबर 1866 को नासिक में पैदा हुई थीं. 1892 में वो कानून की पढ़ाई करने लंदन गईं और दो साल बाद भारत लौटीं.

उस समय तक भारत में महिलाओं को वकालत करने की इजाजत नहीं थी. सोराबजी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं के लिए वकालत शुरू करने की पहल की. 1924 में जाकर वकालत का पेशा महिलाओं के लिए पूरी तरह खुला.


सोराबजी ऑक्सफोर्ड से पढ़ने और बॉम्बे यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने वाली पहली महिला भी हैं. इसके अलावा उन्होंने पर्दा प्रथा के खिलाफ भी काफी काम किया. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं.