view all

राहुल अकेले राजनीति नहीं कर सकते इसलिए प्रियंका गांधी की ले रहे मदद: सुमित्रा महाजन

प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का भी प्रभार दिया है

FP Staff

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की सियासी एंट्री पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया था कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते. इसीलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं. यह एक अच्छी बात है.'

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का भी प्रभार दिया है. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में पदभार संभाल सकती हैं. अभी प्रियंका न्यूयॉर्क में हैं. न्यूज18 के मुताबिक, वो 31 जनवरी को भारत लौट सकती हैं. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि प्रियंका 31 जनवरी को भारत लौटेंगी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रैलियों में हिस्सा भी लेंगी.


सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में फरवरी से मार्च तक 13 रैलियां करने वाले है. जिसकी शुरुआत लखनऊ से होने की संभावना है. कहा जा रहा है

कि प्रियंका गांधी भी इस रैली में उनके साथ होंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका एक फरवरी को महासचिव पद का चार्ज ले सकती है और मीडिया से मुखातिब भी हो सकती है.

इसके अलावा दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) दफ्तर में उनके कमरे की तलाश भी शुरू हो गई है. UPCC में भी प्रियंका को कमरा मिलेगा. प्रियंका अपना बेस लखनऊ ऑफिस बना सकती हैं, जहां से पूर्वी यूपी पर नजर रखेंगी.

ये भी पढ़ें: चौकीदार ने देश की जनता से झूठ बोला: अमेठी में राहुल गांधी का पीएम पर निशाना

ये भी पढ़ें: कांग्रेस देखने लगी है दिल्ली में राहुल और यूपी में प्रियंका का सपना