view all

न्यूटन की खोज पर राजस्थान के मंत्री का नया खुलासा

राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने कहा कि न्यूटन से एक हजार साल पहले भारत में ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने यह सिद्धांत दिया था

FP Staff

गुरुत्वाकर्षण के जिस सिंद्धात को आप पढ़ते आए हैं उसे न्यूटन ने नहीं बल्कि किसी और ने दिया था. जी हां, राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि यह सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मागुप्त द्वितीय ने दिया था. यह बयान उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस के अवर पर जयपुर में आयोजित के एक कार्यक्रम में दिया.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी ने बचपन से पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया है. जबकि वास्तविकता यह है कि न्यूटन से एक हजार साल पहले भारत में ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने यह सिद्धांत दिया था.


देवनानी ने कहा कि 'अभी मैं तीन चार दिन पहले पढ़ रहा था कि न्यूटन का...गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया? तो बताया कि न्यूटन ने दिया, मैंने भी पढ़ा, आपने भी पढ़ा. गहराई में जाएंगे तो ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने उससे एक हजार साल पहले गुरुत्वाकर्षण का नियम दिया था.'

देवनानी ने यह भी कहा कि इसे शैक्षिक पाठ्यक्रम में क्यों नहीं जोड़ा जाए? हां, ये मैकेनिज्म बाद में आधुनिक वैज्ञानिकों ने विकसित किया और हम इसे भी पढ़ाएंगे.

इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 18वें नंबर पर रहने वाला राज्य आज शिक्षा के क्षेत्र में 9वें नंबर पर आ गया है. उन्होंने विश्वविद्यालयों समाजपयोगी शोध किए जाने पर जोर दिया.