view all

यूपी चुनाव: रायबरेली में प्रियंका की पहली चुनावी रैली

प्रियंका शुक्रवार को रायबरेली विधानसभा क्षेत्र की रैलियों में राहुल गांधी के साथ होंगी

Bhasha

प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी. उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.


सूत्रों के अनुसार प्रियंका शुक्रवार को रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों को संबोधित करेंगी या नहीं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल बगल के अमेठी क्षेत्र से सांसद हैं. सोनिया गांधी अब तक चुनाव अभियान से दूर हैं.

सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी को इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं.

अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जायेंगे.