view all

लालू का BJP-JDU सीट शेयरिंग पर तंज, कहा- एगो बा पलटीमार, दूसरा बा कल्टीमार

आरजेडी अध्यक्ष ने भोजपुरी भाषा में ट्वीट कर लिखा कि, 'एगो बा मास्टर इन चीटरी, भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई!'

FP Staff

चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव ने बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के बीच सीटों के बंटवारे पर तंज कसा है.

रांची के रिम्स अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे लालू ने भोजपुरी भाषा में ट्वीट कर लिखा कि, 'एगो बा मास्टर इन चीटरी, भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई!'


दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 के लोकसभा चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

अमित शाह ने इस मुलाकात के बाद बताया कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. जबकि एनडीए गठबंधन की बाकी सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) साझा करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने सीटों के बंटवारे का ऐलान अगले 2 से 3 दिन में करने की बात कही थी.

लालू ने शनिवार को ट्वीट कर सीटों के बंटवारे की उसी घोषणा पर यह तंज कसा.