view all

नवनीति प्रसाद सिंह बने केरल के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं

Bhasha

न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सोमवार को शपथ ली.

यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त पी सदाशिवम ने न्यायमूर्ति सिंह को पद की शपथ दिलाई.


इस मौके पर मुख्यमंत्री पी विजयन, कांग्रेस सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और राज्य के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.

न्यायमूर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं.