view all

कर्नाटक: कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे दिनेश गुंडुराव

गुंडुराव विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे. वह राज्य में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं

FP Staff

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनेश गुंडुराव को पार्टी की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष और ईश्वर खांडरे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है.


इससे पहले जी परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उत्तरादायित्व निभा रहे थे. कांग्रेस-JDS सरकार में वह उप मुख्यमंत्री बने जिसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

गहलोत ने कहा, 'जी परमेश्वर ने आठ साल तक कर्नाटक में सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया. कांग्रेस पार्टी उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करती है.'

गुंडुराव विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे. वह राज्य में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.