view all

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर की मां का हुआ निधन

जावड़ेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ

Bhasha

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर की मां रजनी जावडे़कर का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मंत्री के एक सहयोगी ने ये जानकारी दी.

रजनी जावडे़कर 92 वर्ष की थीं. सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.


जावडे़कर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ. निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं. प्रकाश जावडे़कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं.