view all

दिल्ली में मौसम की सबसे गर्म सुबह, पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार सुबह का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Bhasha

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह बीते पांच सालों में सबसे गर्म रही.

गुरुवार सुबह का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया,  'गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा है. सुबह साढे आठ बजे नमी का स्तर 58 फीसदी दर्ज किया गया.'

बीते एक हफ्ते से सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री को पार कर रहा है.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रह सकता है.

कल का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया था.