view all

श्रीलंका की नौसेना ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के दो नावों को भी जब्त कर लिया है. सभी को गिरफ्तार कर श्रीलंका के परूथिथुरई ले जाया गया है

Bhasha

श्रीलंका की नौसेना ने 20 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार शाम को निकटवर्ती नेदुनथीवु में कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 20 मछुआरों को गिरफ्तार किया.


तमिलनाडु के नागापट्टिनम जिले के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गंगाधर ने बताया कि नागापट्टिनम जिले के मछुआरे श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे जब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के दो नावों को भी जब्त कर लिया है. सभी को गिरफ्तार कर श्रीलंका के परूथिथुरई ले जाया गया है.

इससे पहले भी 19 नवंबर को रामेश्वरम और मंडप्पम के रहने वाले 8 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था. बाद में इन मछुआराें को रिहा कर दिया गया था. यह मामला दोनों देशों की सीमा उल्लंघन से जुड़ा है, दोनों देशों के मछुआरे समुद्री सीमा उल्लंघन कर एक-दूसरे क्षेत्र में प्रवेश करते है जिसके बाद नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती है.