view all

महाराष्ट्र: सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांग, खत्म हुई हड़ताल

हड़ताल के दूसरे दिन सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए कर्मचारियों की तीन मांगे मान ली हैं, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है

FP Staff

महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार शाम को हड़ताल खत्म कर दी है. सातवें वेतन आयोग और अन्य मांगों को लेकर तीसरे और चौथ ग्रेड के कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर थे. हड़ताल के दूसरे दिन सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए कर्मचारियों की तीन मांगे मान ली हैं, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है.

हड़ताल से लोगों को हुई परेशानी

इससे पहले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप हो गया. इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई. मंगलवार से शुरू हुई हड़ताल बुधवार को भी जारी रही. इसका सबसे ज्यादा खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा.  मुंबई के जेजे अस्पताल से करीब 2600 कर्मचारी हड़ताल पर थे.

कांग्रेस ने ठहराया सरकार को जिम्मेदार

इससे पहेल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सरकार को हड़ताल के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, सरकार ने किसानों, मजदूरों समेत राज्य के कर्मचारियो को झूठे आश्वासन दिए. अब सरकार अपेन वादों को पूरा नहीं कर पा रही है जिसेस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी जनता को उठानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सांतवे वेतन आयोग की सिफारिश स्वीकार कर लेनी चाहिए ताकि हड़ताल खत्म हो सके.