view all

55 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया गिरफ्तार

इस हफ्ते अब तक पाकिस्तानी मरीन की ओर से लगभग 79 मछुआरे पकड़े गए हैं. वहीं 13 से अधिक नाव भी जब्त किए गए हैं

Bhasha

भारत के 55 मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी शुक्रवार की रात को कच्छ इलाके के जखाऊ कॉस्ट के नजदीक हुई है. मछुआरों के अलावा 9 नाव भी जब्त किए गए हैं.

सभी को पाक समुद्री सीमा के अंदर घुसकर मछली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पाकिस्तान की ओर से इसकी जानकारी भारत सरकार को दे दी गई है.

आए दिन दोनों देशों के मछुआरे अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार होते रहते हैं. कई दौर की द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन्हें छुड़ा जाता है.

जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते अब तक पाकिस्तानी मरीन की ओर से लगभग 79 मछुआरे पकड़े गए हैं. वहीं 13 से अधिक नाव भी जब्त किए गए हैं.