view all

भारत में महिला आंत्रप्रेन्योर्स की संख्या सबसे कम

भारत अभी महिला आंत्रप्रेन्योर्स की सफलता के लिए सही माहौल नहीं बन पाया है

Bhasha

भारत महिला आंत्रप्रेन्योर्स की संख्या दुनिया में सबसे कम है. एक सर्वे के अनुसार महिला कारोबार ओनरशिप इंडेक्स में भारत की हालत काफी खराब है. इसकी वजह यह है कि यहां अभी महिला आंत्रप्रेन्योर्स की सफलता के लिए सही माहौल नहीं बन पाया है.

महिला आंत्रप्रेन्योर्स पर मास्टरकार्ड इंडेक्स के अनुसार, ‘पूरी दुनिया और भारत में महिला आंत्रप्रेन्योर्स गैर परंपरागत कारोबारों में अपनी जगह बना रही हैं. हालांकि, भारत में अभी महिला आंत्रप्रेन्योर्स की क्षमता बढ़ाए जाने की बहुत अधिक संभावना है.’ इस इंडेक्स में 54 देशों में भारत 41.7 अंक के साथ 49वें स्थान पर है.


यह इंडेक्स एशिया पैसिफिक, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप की 54 अर्थव्यवस्थाओं में 12 इंडिकेटर और सब-इंडिकेटर के आधार पर तैयार किया गया है. इन अर्थव्यवस्थाओं में दुनिया का 78.6 फीसदी महिला वर्क फोर्स है.

सूची में 74.4 अंक के साथ न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है. कनाडा 72.4 अंक के साथ दूसरे तथा 69.9 अंक के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है.