view all

गगनयान कार्यक्रम को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 7 दिन के लिए 3 भारतीय जाएंगे अंतरिक्ष

15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि 2022 तक गगनयान के जरिए भारतीय अंतरिक्ष में जाएंगे

FP Staff

केंद्रीय कैबिनेट से गगनयान कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई है जिसके तहत 3 लोगों को कम से कम 7 दिनों के लिए स्पेस में भेजा जाएगा. न्यूज18 के मुताबिक इसकी लागत कुल 10 हजार करोड़ रुपए आएगी.

गौरतलब है कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि 2022 तक गगनयान के जरिए भारतीय अंतरिक्ष में जाएंगे. यह भारतीय महिला या पुरुष कोई भी हो सकते हैं.


पीएम ने कहा था कि साल 2022, यानी आजादी के 75वें साल में या उससे पहले ही गगनयान' के जरिए भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि एक भारतीय बेटा या बेटी इस यात्रा पर भारत का झंडा लेकर जाएगा.

यह देश के लिए चंद्रयान-1(अक्टूबर 2008) और मंगलयान(सितंबर 2014) के बाद सबसे बड़ा मिशन होगा. इसरो के चेयरमैन के सिवान ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा था कि इस मिशन से भारत में 15000 नौकरियां पैदा होंगी.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में मदद के लिए भारत ने पहले ही रूस और फ्रांस के साथ समझौते किए हैं.

ये भी पढ़ें: तो क्या अब कांग्रेस के फॉर्मूले पर चलेगी मोदी सरकार, किसानों के लिए हो सकता है बड़े पैकेज का ऐलान

ये भी पढ़ें:  एके एंटनी की एक रिपोर्ट ने कांग्रेस की पॉलिटिक्स सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर मोड़ दी