view all

पाकिस्तानी शिपिंग एजेंसी ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

शिपिंग फोर्स ने अरब सागर में पाकिस्तान के समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को पकड़ा है

Bhasha

पाकिस्तानी शिपिंग एजेंसी ने 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. पाकिस्तान ने इन मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया है.


अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान शिपिंग एजेंसी (पीएमएसए) के प्रवक्ता ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भारतीय मछुआरों को डॉक्स पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है.

पांच भारतीय नाव हुए जब्त

पीएमएसए ने पांच भारतीय नावें भी जब्त कर लीं.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा.’

उन्होंने कहा कि शिपिंग फोर्स ने अरब सागर में पाकिस्तान के समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को पकड़ा है.

पिछले महीने भी पीएमएसए ने दो बार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था.