view all

'झक्कास' ने पिघलायी अर्जुन-सोनाक्षी के रिश्ते पर जमी बर्फ

अनिल कपूर ने की सोनाक्षी और अर्जुन कपूर के बीच सिचुएशन को नार्मल करने की कोशिश

Rajni Ashish

अपनी फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन्स के लिए हाल ही में चाचा अनिल कपूर और हिरोइन्स इलियाना डी क्रूज और अथिया शेट्टी के साथ 'नच बलिए 8' के सेट पर पहुंचे.

शो में जज की भूमिका में दिखायी दे रही सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर का जब आमना सामना हुआ तब सबकी निगाहें उन्ही पर टिकी हुई थी.


अनिल कपूर सोनाक्षी और अर्जुन को साथ लाये

सूत्र बताते हैं कि शुरुआत में अर्जुन-सोनाक्षी एक दूसरे से थोड़े दूर ही दिखायी दिए.लग रहा था जैसे ये दोनों एक दूसरे को लेकर सामान्य नहीं दिखायी दे रहे थे.

इस बात को अर्जुन कपूर के चाचा अनिल ने भांप लिया और फिर दोनों के बीच पूल का काम करते हुए महफिल में अनिल ने अपने झक्कास स्टाइल में डांस परफॉरमेंस से आग लगा दी.

इस आग से अर्जुन और सोनाक्षी के रिश्तों में जमी बर्फ थोड़ी सी पिघलती हुयी दिखायी दी.जिसके बाद अर्जुन और सोनाक्षी ने भी खुलकर अनिल कपूर के साथ ठुमके लगाए.अर्जुन और सोनाक्षी ने बाकी टीम के साथ सेल्फी भी क्लिक करवायी.

आम तौर ब्रेकअप के बाद एक्सेस का एक दूसरे से आमना सामना होना अजीब स्थिति पैदा कर देता है.

जैसा कि आपको पता ही है कि कुछ साल पहले फिल्म 'तेवर' कि शूटिंग और प्रोमोशंस के दौरान अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी.

दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी भी खुलकर बात नहीं की थी.हालांकि,फिल्म रिलीज़ होने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आयी थी.