view all

Viral Photos : कुर्ता-पजामा पहनकर किसके घर दिवाली मनाने पहुंचे थे तैमूर?

तैमूर अली खान कुछ इस अंदाज में मना रहे हैं अपनी पहली दिवाली

Akash Jaiswal

सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हे राजकुमार तैमूर अली खान इस साल अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं. इस मौके पर तैमूर कुर्ता पजामा पहने नजर आए.


तैमूर की ये क्यूट फोटोज इंटरनेट पर देखने को मिली हैं जिसमें वो ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. इससे पहले ईद के मौके पर तैमूर ने अपने पिता की तरह नवाबी स्टाइल में कुर्ता पजामा पहना था.

बता दें कि ये तस्वीरें तैमूर की नानी बबिता कपूर के घर कि है. तैमूर अपनी नानी के साथ दिवाली सेलिब्रेट पहुंचे हैं. अपने पेरेंट्स के बाद तैमूर अपनी नानी और मौसी करिश्मा कपूर के भी काफी क्लोज हैं.

ऐसे में उनके साथ टाइम स्पेंड करने के लिए वो अक्सर उनके घर जाते रहते हैं. इससे पहले तैमूर की कुछ फोटोज देखने को मिली थी जिसमें वो अपने घर की बालकनी में नानी के साथ मस्ती करते दिख रहे थे.

फोटो क्रेडिट्स: योगेन शाह

Viral: तैमूर अली खान को झूला झुला रही हैं उनकी नानी बबिता, देखें ये क्यूट पिक्चर्स

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर चिंता जताते हुए सैफ ने मीडिया से कहा था कि तैमूर की फोटो खींची जाती है और लोग उसे पसंद करते हैं. पर वो चिंतित हैं क्योंकि इसी के साथ जिम्मेदारी भी आती है जो तैमूर को खुद समझना होगा.