view all

Happy Birthday : तैमूर ने केपटाउन में मनाया अपना दूसरा जन्मदिन, सैफ करीना के साथ काटा केक, देखिए पहली तस्वीर

तैमूर के नाम इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. जहां वो लोकप्रियता की मामले नरेंद्र मोदी को टक्कर देते हैं. ऐसे में आज केपटाउन में सैफ और करीना तैमूर के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाएंगे

Ankur Tripathi

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड यानी तैमूर अली खान का आज दूसरा जन्मदिन है. इस मौके पर तैमूर अपने माता-पिता के साथ साउथ अफ्रिका के केपटाउन शहर में छुट्टियां मना रहे हैं. ऐसे में आज तैमूर ने केपटाउन में ही अपने जन्मदिन का केक काटा है. जिसकी तस्वीर अब सामने आ चुकी है. यहां देखिये तैमूर के जन्मदिन की पहली तस्वीर.

इस तस्वीर में तैमूर अली खान के साथ उनके पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में तैमूर बहुत ही क्यूट लग रहे हैं. जहां वो अपने हाथों से केक काटने जा रहे हैं. हाल ही में तैमूर अली खान ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में अपनी प्री-जन्मदिन का जश्न मनाया था. जहां सोहा अली खान के साथ उनकी बेटी इनाया और तैमूर ने मिलकर अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी की . इस पार्टी में सभी ने खूब मस्ती की थी. वहीं पार्टी की कुछ खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं.

[ यह भी पढ़ें : Shocking : मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की कार हादसे में मौत, सोशल मीडिया पर शोक की लहर ]

तैमूर के नाम इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. जहां वो लोकप्रियता की मामले नरेंद्र मोदी को टक्कर देते हैं. ऐसे में आज केपटाउन में सैफ और करीना तैमूर के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाएंगे . हाल ही में सलमान खान ने भी माना था की तैमूर अली खान की लोकप्रियता तीनों खान से ज्यादा है जो तैमूर के परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है .