view all

तैमूर की तस्वीरें ले रहे फोटोग्राफरों पर भड़कीं नैनी, कहा-पागलपन बंद करो

जब तैमूर घर के अंदर जा रहे थे तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाते हुए बाय कहा

Arbind Verma

तैमूर अली खान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में हैं लेकिन उनकी वजह से एक और शख्स सुर्खियों में आ गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन सा शख्स है जो तैमूर की वजह से सुर्खियों में आ गया है. आप भी उन्हें बखूबी जानते हैं क्योंकि तैमूर आजकल उनके बिना बेहद अधूरे-अधूरे हैं.

गुस्सा हो गईं तैमूर की केयर टेकर नैनी


मीडिया के कैमरे तैमूर की एक झलक पाने को बेताब दिखाई देते हैं. हर पल फोटोग्राफर्स बस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई देते हैं. तैमूर भी अपने चाहने वालों को अपनी एक झलक देते ही हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिससे शायद उन फोटोग्राफर्स को भी बुरा लगा होगा जो तैमूर की तस्वीरें उतार रहे थे. दरअसल, फोटोग्राफर्स तैमूर की एक तस्वीर लेने के लिए बेताब थे. जब तैमूर घर से बाहर आए तो सबी उनका नाम लेकर तस्वीरें लेने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गए. फोटोग्राफर्स को तस्वीरें लेते देख तैमूर की केयर टेकर नैनी को जोरदार गुस्सा आ गया और वो उन पर चिल्ला उठीं. उन्होंने कहा कि, ‘बस-बस पागलपन बंद करो...’

सौजन्य: SPN9News सामाजिक आईना

तैमूर ने किया फोटोग्राफर्स को बाय

आपको बता दें कि, जब तैमूर घर के अंदर जा रहे थे तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाते हुए बाय कहा. तैमूर के इस क्यूटनेस भरे अंदाज को देखकर सभी फोटोग्राफर्स नैनी की डांट को भूल गए.